Thursday, November, 19,2026

कोहरे में भी सुरक्षित लैंडिंग कराएगी कैट-3 तकनीक

जयपुर: सर्दियों में कोहरा हो या हवाई यात्रा के दौरान इंतजार का समय, जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर दो स्तरों पर तैयारियां की गई हैं। एक तरफ कम दृश्यता में भी विमानों का संचालन सुरक्षित रखने के लिए तकनीकी व्यवस्था मजबूत की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ यात्रियों को हवाई अड्डे पर खरीदारी, खान-पान और अन्य सुविधाओं का लाभ देने के लिए नई सदस्यता योजना शुरू की गई है।

इससे जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रा का अनुभव बदलने की तैयारी है। सर्दियों में कोहरे के कारण उड़ानों पर असर पड़ने की आशंका रहती है। इसे देखते हुए एयरपोर्ट पर रनवे की लाइटों, संकेतों और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की जांच कर उन्हें दुरुस्त किया गया है। रनवे पर नए निशान बनाए गए हैं और अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की गई है। एयरपोर्ट पर कैट-3 लैंडिंग सिस्टम और मौसम की जानकारी देने वाली विशेष मशीनें भी उपलब्ध हैं। इनकी मदद से बहुत कम दृश्यता में भी विमानों की लैंडिंग और उड़ान में सहायता मिल रही है। दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच दूसरे हवाई अड्डों से भेजी गई 56 उड़ानों का जयपुर में संचालन किया गया था। इससे कोहरे के समय जयपुर की भूमिका दूसरे शहरों के यात्रियों के लिए भी महत्वपूर्ण रही।

जयपुर एयरपोर्ट सहित आठ हवाई अड्डों पर शुरू हुई रिवार्ड योजना

यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए अदानी कंपनी ने जयपुर सहित आठ हवाई अड्डों पर अदाणी रिवार्ड्स योजना शुरू की है। इसके तहत सदस्य यात्रियों को सालाना 65 हजार रुपए तक के लाभ मिल सकेंगे। इसमें खाने-पीने, खरीदारी, लाउंज और पार्किंग पर छूट के साथ प्राथमिकता से सुरक्षा जांच, वैलेट पार्किंग और विशेष सहायता जैसी सुविधाएं शामिल हैं। मुंबई, नवी मुंबई, लखनऊ, अहमदाबाद, गुवाहाटी, मंगलुरु और तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर भी यह योजना लागू होगी। यात्री अदाणी वन ऐप से सुविधाओं की जानकारी और पहले से बुकिंग कर सकेंगे। योजना के पहले संस्करण से 70 लाख यात्री जुड़ चुके हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery