Friday, September, 26,2025

अगले कुछ दशकों में मंगल ग्रह पर उतरने और घर बनाने की योजना

नई दिल्ली: भारत अगले चार दशकों में मंगल ग्रह पर 3डी-मुद्रित आवास स्थापित करने और लाल ग्रह पर मनुष्यों को उतारने के लिए पूर्ववर्ती मिशन शुरू करने की योजना बना रहा है। यह बात इसरो द्वारा भविष्य के लिए तैयार किए गए रोडमैप में कही गई है। यह रोडमैप अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा किए विचार-विमर्श का परिणाम है, जिसका समापन पिछले सप्ताहांत यहां राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह में हुआ। रोडमैप के अनुसार, भारत की योजना 2047 तक चंद्रमा पर एक 'क्रू स्टेशन' बनाने, खनिजों और अन्य संसाधनों के लिए खनन करने, चालक दल वाले चंद्र भू भाग वाहनों को संचालित करने और प्रणोदक डिपो बनाने की है, जो अंतर-ग्रहीय अभियानों को ईंधन प्रदान कर सकें और पृथ्वी के एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह पर अंतरिक्ष यात्रियों के प्रवास को सहायता प्रदान कर सकें।

प्रक्षेपण यानों को किया जाएगा उन्नत

इसरो ने अपने प्रक्षेपण यानों को भी महत्वपूर्ण रूप से उन्नत करने की योजना बनाई है, जिसका लक्ष्य एक ही मिशन में 150 टन के 'पेलोड' को कक्षा में पहुंचाना होगा। वर्तमान में, इसरो का प्रक्षेपण यान जीएसएलवी मार्क-3 भू-समकालिक स्थानांतरण कक्षा में चार टन तक के 'पेलोड' को और पृथ्वी की निचली कक्षा में आठ टन तक के 'पेलोड' को ले जा सकता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery