Friday, March, 27,2026

लौटेगा रोमांच... जयपुर में होंगे IPL के चार मुकाबले

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के दूसरे चरण का पूरा शेड्यूल गुरुवार को जारी कर दिया गया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अनुसार, टूर्नामेंट का दूसरा चरण 13 अप्रैल से 24 मई तक चलेगा, जिसमें 12 शहरों में कुल 50 मुकाबले खेले जाएंगे। आईपीएल का पहला चरण 28 मार्च से 12 अप्रैल तक होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 31 मई को बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा। इस सीजन कुल 74 मैच खेले जाएंगे, जिसमें 70 लीग मैच और 4 प्लेऑफ मुकाबले शामिल हैं। पहले 84 मैच होने की चर्चा थी, लेकिन बोर्ड ने मैचों की संख्या नहीं बढ़ाई। जयपुर में 25 अप्रैल, 1 मई, 9 मई और 19 मई को मुकाबले होंगे।

प्लेऑफ मुकाबलों के स्थानों की घोषणा अभी बाकी

बीसीसीआई सचिव देवाजित सैकिया ने बताया कि दूसरे चरण में मुकाबले बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, धर्मशाला, रायपुर और न्यू चंडीगढ़ में होंगे। इस चरण में 8 डबल हेडर भी रखे गए हैं, जिससे क्रिकेट प्रशंसकों को एक ही दिन में दो मैच देखने का मौका मिलेगा। दूसरे चरण का पहला मैच 13 अप्रैल को हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। इस दौरान टीमें प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए मुकाबला करेंगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु तीन मैच अपने घरेलू मैदान पर और दो मैच रायपुर में खेलेगी। पंजाब किंग्स न्यू चंडीगढ़ और
धर्मशाला में अपने मुकाबले खेलेगी, जबकि राजस्थान रॉयल्स जयपुर में चार घरेलू मैच खेलेगी। प्लेऑफ मुकाबलों के स्थानों की घोषणा अभी बाकी है।

जयपुर में कब-कब होंगे मैच

तारीख  मुकाबला
25      अप्रैल राजस्थान रॉयल्स vs सनराइजर्स हैदराबाद
01      मई राजस्थान रॉयल्स vs दिल्ली कैपिटल्स
09      मई राजस्थान रॉयल्स vs गुजरात टाइटंस
19      मई राजस्थान रॉयल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery