Friday, June, 27,2025

बिग कैट संरक्षण को लेकर 9 देशों ने मिलाया हाथ

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन पर आधारित इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस (IBCA) की पहली महासभा सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने की। इस अवसर पर 9 देशों भूटान, कंबोडिया, इस्वातिनी, गिनी, भारत, लाइबेरिया, सूरीनाम, सोमालिया और कजाकिस्तान के मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडलों ने भाग लिया। इस मौके पर भूपेंद्र यादव को सर्वसम्मति से आईबीसीए का अध्यक्ष चुना गया, जबकि एसपी यादव को संगठन के महानिदेशक के रूप में मंजूरी दी गई। इस अवसर पर भूपेंद्र यादव ने कहा कि बिग कैट की सात प्रमुख प्रजातियों और उनके प्राकृतिक आवासों की रक्षा के लिए वैश्विक सहयोग और सामूहिक प्रयास बेहद जरूरी हैं।

यह न केवल जैव विविधता के संरक्षण बल्कि जलवायु परिवर्तन से निपटने में भी सहायक है। उन्होंने रेंज देशों का आईबीसीए की पहलों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। आईबीसीए के तहत सात बिग कैट प्रजातियां बाघ, शेर, तेंदुआ, हिम तेंदुआ, चीता, जगुआर और प्यूमा के संरक्षण का लक्ष्य है। यह 95 रेंज देशों का एक वैश्विक गठबंधन है, जिसकी स्थापना भारत सरकार के राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के माध्यम से मार्च 2024 में की गई थी। बैठक में संगठन की कार्ययोजना, वित्तीय नियम, सभा की प्रक्रिया, और भारत के साथ मुख्यालय समझौते को भी मंजूरी दी गई। बैठक के दौरान सभी देशों के प्रतिनिधियों ने इन प्रजातियों के संरक्षण के लिए आईबीसीए के साझा लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्धता जताई और पारिस्थितिकी तंत्र को सुरक्षित रखने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery