Friday, June, 27,2025

INS सूरत हजीरा पोर्ट पर तैनात

नई दिल्ली: पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बना हुआ है। इस बीच नौसेना का जंगी जहाज INS-सूरत गुरुवार को पहली बार सूरत के हजीरा पोर्ट पर तैनात किया गया है। अरब सागर में एंटी शिप और एंटी एयरक्राफ्ट फायरिंग की प्रैक्टिस की गई। गुजरात के नजदीक कोस्ट गार्ड को भी अलर्ट पर रखा गया है।

उधर, पाकिस्तान ने इंटरनेशनल बॉर्डर पर चौकियों पर अपने झंडे फिर लगा दिए हैं। इस बीच पाकिस्तान ने अमेरिका से मदद मांगी है। भारत-पाक सीमा के फॉरवर्ड पोस्ट्स पर पाकिस्तान ने सेना तैनात कर दी हैं। इसमें चीन से मिली तोपें भी शामिल हैं। वहीं, पाक ने ISI प्रमुख मोहम्मद असीम मलिक को नया राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया है। पाक ने भारतीय गानों पर भी रोक लगा दी है।

अमेरिका का भारत को समर्थन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेग्सेथ से फोन पर बात की। हेगसेथ ने कहा कि अमेरिका भारत के साथ मजबूती से खड़ा है और हर एक्शन का समर्थन करता है। वहीं, NIA चीफ सदानंद दाते गुरुवार को पहलगाम पहुंचे।

आतंकियों को नहीं बख्शा जाएगा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि इस हमले में संलिप्त हर आतंकवादी को ढूंढ़कर सजा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है और कोई भी दोषी नहीं बचेगा। शाह ने यह बात असम के बोडो नेता उपेंद्रनाथ ब्रह्मा की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में कही।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery