Tuesday, April, 21,2026

अप्रैल से जुलाई तक चलेंगी 18,262 समर स्पेशल ट्रेन

नई दिल्ली: ग्रीष्मकालीन सीजन 2026 में यात्रियों की बढ़ती भीड़ और यात्रा मांग को देखते हुए भारतीय रेलवे ने देशभर में 18,262 ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन यात्राएं संचालित करने की योजना तैयार की है। यह व्यवस्था अप्रैल से 15 जुलाई 2026 तक लागू रहेगी। रेलवे ने अब तक 908 विशेष ट्रेनों को मंजूरी दी है, जिनमें से 660 ट्रेनों की 11,294 यात्राओं की अधिसूचना पहले ही जारी कर दी गई है। इसका उद्देश्य यात्रियों को अग्रिम बुकिंग और बेहतर यात्रा योजना की सुविधा देना है।

इस योजना के तहत गर्मी के चरम समय में यात्रियों को भीड़ से राहत देने, प्रतीक्षा सूची कम करने और कनेक्टिविटी मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया गया है। क्षेत्रीय स्तर पर मध्य रेलवे 3,082 यात्राओं के साथ सबसे आगे है, जबकि पूर्व मध्य रेलवे 2,711 और उत्तर पश्चिम रेलवे 2,245 यात्राओं के साथ शीर्ष क्षेत्रों में शामिल हैं। ये आंकड़े बताते हैं कि रेलवे ने पूरे देश में संतुलित और व्यापक नेटवर्क तैयार किया है।

यात्रियों को मिलेंगी सुविधाएं

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह पहल त्योहारों और गर्मी की छुट्टियों के भीड़भाड़ वाले समय में यात्रियों को सुगम, सुरक्षित और समय पर यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है। यह योजना रेलवे की उस रणनीति का हिस्सा है, जिसमें मौसमी यात्री दबाव को प्रभावी तरीके से संभालते हुए देशभर में बेहतर यात्री सेवाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

AI से बनाया फर्जी टिकट, जोधपुर स्टेशन से दो गिरफ्तार

जोधपुर। जोधपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे कर्मियों की सतर्कता से फर्जी टिकट का बड़ा मामला सामने आया है। वाराणसी सिटी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस में सफर कर रहे दो यात्रियों को AI की मदद से बनाए गए नकली टिकटों के साथ पकड़ा गया। 20 अप्रैल को प्लेटफॉर्म पर चल रही सघन टिकट जांच के दौरान सीटीटीसी अनिकेत रामदेव को दोनों यात्रियों के मोबाइल टिकट पर संदेह हुआ। जांच में जब टिकट का यूटीएस नंबर मशीन में डाला गया तो बड़ा खुलासा हुआ। पता चला कि वही नंबर पहले कर्नाटक में एक अन्य यात्रा के लिए जारी हुआ था और उसका उपयोग पहले ही हो चुका था।

5 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा उत्तर-पश्चिम रेलवे

जयपुर। ग्रीष्मावकाश के दौरान बढ़ती यात्री संख्या को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए पांच विशेष रेल सेवाओं के संचालन का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें भावनगर टर्मिनस-हावड़ा, साबरमती दुर्गापुर, साबरमती-आसनसोल, उदयपुर सिटी-आसनसोल और खातीपुरा (जयपुर)- हावड़ा मार्ग पर संचालित होंगी। उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि इन ट्रेनों का संचालन सीमित ट्रिप्स के साथ किया जाएगा, ताकि यात्रियों को समय पर और सुगम यात्रा सुविधा मिल सके। इन स्पेशल ट्रेनों में बड़ी संख्या में डिब्बे लगाए गए हैं, जिनमें स्लीपर, एसी, जनरल और पावर कार कोच शामिल हैं। भावनगर-हावड़ा स्पेशल ट्रेन 27 अप्रैल को चलेगी, जबकि वापसी सेवा 23 व 30 अप्रैल को उपलब्ध होगी। यह ट्रेन जयपुर सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इसी तरह साबरमती दुर्गापुर और साबरमती-आसनसोल स्पेशल ट्रेनें भी अप्रैल माह में निर्धारित तिथियों पर चलाई जाएंगी। ये ट्रेनें राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार होते हुए पश्चिम बंगाल तक यात्रियों को जोड़ेंगी। उदयपुर सिटी-आसनसोल स्पेशल ट्रेन 28 अप्रैल को रवाना होगी, जबकि वापसी सेवा 30 अप्रैल को चलेगी। सबसे महत्वपूर्ण खातीपुरा (जयपुर)- हावड़ा स्पेशल ट्रेन 23 अप्रैल को रवाना होगी और 25 अप्रैल को वापसी करेगी। यह ट्रेन पूर्वी भारत तक सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery