Tuesday, August, 12,2025

शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक वापसी यात्रा शुरू

नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और एक्सिओम-4 मिशन के तीन अन्य चालक दल के सदस्य सोमवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से अलग होने के बाद पृथ्वी की ओर लौटने के लिए रवाना हो गए हैं। स्पेसएक्स का ड्रैगन ग्रेस अंतरिक्ष यान भारतीय समयानुसार शाम 4:45 बजे आईएसएस से अलग हुआ, जिसके साथ ही लगभग 22.5 घंटे लंबी वापसी यात्रा की शुरुआत हुई। पिछले 18 दिनों में चारों अंतरिक्ष यात्रियों ने आईएसएस की कक्षा में लगभग 76 लाख मील की दूरी तय की और पृथ्वी की 288 बार परिक्रमा की।

शुक्ला के साथ इस मिशन में अमेरिकी कमांडर पैगी व्हिटसन, पोलैंड के स्लावोज उज्नान्स्की-विस्नीव्स्की और हंगरी के टिबोर कापू शामिल रहे।

18 दिन अंतरिक्ष में शुभांशु ने क्या-क्या किया

आईएसएस पर 18 दिन बिताते हुए शुभांशु शुक्ला ने 60 से अधिक वैज्ञानिक प्रयोगों में भाग लिया, जिनमें भारत के सात शामिल थे। उन्होंने मेथी और मूंग उगाए, माइक्रोएल्गी और हड्डियों पर शोथ किया। 29 जून को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लाइव बातचीत की और गाजर का हलवा बांटने का जिक्र किया। 3, 4 और 8 जुलाई को उन्होंने 500 से अधिक छात्रों से संवाद कर STEM में रुचि बढ़ाने की कोशिश की। 6 जुलाई को ISRO प्रमुख से भी चर्चा की। उन्होंने कपोला मॉड्यूल से पृथ्वी की सुंदर तस्वीरें लीं, जो सोशल मीडिया पर खूब चर्चित हुईं। यह मिशन विज्ञान और प्रेरणा का एक सफल संगम बना।

आज दोपहर 3.01 बजे पहुंचेंगे धरती पर

ड्रैगन ग्रेस कैप्सूल मंगलवार दोपहर भारतीय समयानुसार 3:01 बजे कैलिफ़ोर्निया तट पर उतरेगा। डी-ऑर्बिट प्रक्रिया से पहले अंतरिक्ष यात्री फिर से अपने स्पेससूट पहनेंगे। लैंडिंग के लिए दो चरणों में पहले 5.7 किमी की ऊंचाई पर स्थिरीकरण पैराशूट और फिर दो किमी की ऊंचाई पर मुख्य पैराशूट सिस्टम सक्रिय होगा।

भारतीय अंतरिक्ष यात्रा में नया अध्याय

राकेश शर्मा के 1984 के बाद शुक्ला दूसरे भारतीय बने हैं जिन्होंने अंतरिक्ष की यात्रा की। आईएसएस मिशन में शामिल होने वाले वे पहले भारतीय हैं। इस ऐतिहासिक मिशन के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) ने लगभग 550 करोड़ रुपए का भुगतान किया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery