Tuesday, August, 12,2025

'गगन' जीतकर लौटे शुभांशु

नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला 18 दिन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में बिताने के बाद मंगलवार को धरती पर सकुशल लौट आए। उन्होंने एक्सिओम 4 मिशन को सफलतापूर्वक पूरा किया और स्पेसक्राफ्ट की स्प्लैशडाउन लैंडिंग अमेरिकी समयानुसार मंगलवार को कैलिफोर्निया के तट के पास हुई। यह पहली बार है जब कोई भारतीय अंतरिक्ष यात्री ISS तक गया और व्यावसायिक मिशन का हिस्सा बना। शुभांशु ने अमेरिकी निजी स्पेस कंपनी स्पेसएक्स के 'क्रू ड्रैगन ग्रेस' अंतरिक्ष यान से पृथ्वी पर वापसी की। इस मिशन के दौरान उनके साथ कमांडर पैगी व्हिट्सन, पोलैंड के स्लावोज उज्नान्स्की-विरनीव्स्की और हंगरी के टिबोर कापू भी शामिल थे।

मेडिकल जांच और रिहेबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजरेंगे

वर्तमान में शुभांशु शुक्ला अमेरिका में मेडिकल जांच और रिहेबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजरेगे। अंतरिक्ष यात्रियो को पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण में फिर से सामंजस्य स्थापित करने के लिए आगतौर पर 7-10 दिन का समय लगता है। इसके बाद उनके 17 अगस्त तक भारत लौटने की संभावना है। शुभांशु की वापसी न केवल भारतीय वैज्ञानिकों बल्कि आग नागरिकों के लिए भी गौरव का विषय है। सोशल मीडिया पर बधाइयों के साथ लोग इस ऐतिहासिक क्षण को 'भारत का अंतरिक्ष में नया सूर्योदय' बता रहे हैं।

गगनयान की दिशा में एक मजबूत कदम

शुक्ला ने अंतरिक्ष में कई अहम वैज्ञानिक प्रयोगों को अंजाम दिया, जिनमें मानव शरीर पर माइक्रोग्रेविटी का असर, कोशिका विज्ञान, और जैविक प्रक्रियाओं पर अनुसंधान शामिल रहा। भारत के लिए यह मिशन ऐतिहासिक रहा, क्योंकि यह भारत के मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान की तैयारी की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है। शुभांशु शुक्ला राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष की यात्रा कर लौटने वाले दूसरे भारतीय बने हैं।

शुभांशु की उपलब्धि ने अरबों सपनों को प्रेरित किया है: PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि उनके समर्पण, साहस और अन्वेषण भावना ने करोड़ों भारतीयों को प्रेरित किया है। मोदी ने कहा कि मैं राष्ट्र के साथ मिलकर ग्रुप कैप्टन शुभांशु का स्वागत करता हूं, जो अपने ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन से पृथ्वी पर लौट आए हैं। प्रधानमंत्री ने इसे भारत के मानव अंतरिक्ष मिशन "गगनयान" की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि शुभांशु शुक्ला की भूमिका ने भारत के अंतरिक्ष अन्वेषण में नया मील का पत्थर स्थापित किया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery