Tuesday, August, 12,2025

शुक्ला को अंतरिक्ष में मिलेंगे चावल, मूंग का हलवा

नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला इस महीने के अंत में प्रक्षेपित होने वाले एक्सिओम मिशन 4 के जरिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की अपनी यात्रा के दौरान विभिन्न प्रकार के चावल, मूंग दाल के हलवे और आम के रस का स्वाद ले सकेंगे। एक्सिओम स्पेस ने घोषणा की है कि एक्सिओम मिशन 4 को नासा के कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र से 29 मई को भारतीय समयानुसार रात 10:33 बजे प्रक्षेपित किया जाएगा। शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर 14 दिन बिताएंगे। उनके पास नासा द्वारा मिशन के लिए अनुमोदित विभिन्न अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों में से चुनने का विकल्प भी होगा। इसरो के वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष मिशन के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों के लिए चावल के व्यंजन, मूंग दाल का हलवा और आम का रस सहित अन्य व्यंजन विकसित किए हैं।

गगनयान मिशन अब 2027 में पूरा होने की उम्मीद : नारायणन

भारत के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन 'गगनयान' का प्रक्षेपण 2027 की पहली तिमाही तक टाल दिया गया है। यह मूल कार्यक्रम से करीब पांच साल बाद होगा और इसके साथ ही भारत ऐसी जटिल परियोजनाओं के लिए प्रोद्योगिकियों में महारत हासिल करने के प्रयासों में लगा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष वी नारायणन ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि गगनयान परियोजना का पहला मानवरहित मिशन इस साल के अंत में प्रक्षेपित होने की उम्मीद है। इसके बाद 2026 में इसी तरह के दो और मिशन प्रक्षेपित किए जाएंगे। नारायणन ने कहा, पहला मानवयुक्त मिशन 2027 की पहली तिमाही में भेजा जाएगा।

नासा से अनुमोदित व्यंजनों का चुनाव

इसरो के मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र के निदेशक डी. के. सिंह ने कहा कि शुक्ला को 'घर का खाना' मिलेगा और उनके पास नासा द्वारा अनुमोदित अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों में से चुनने का विकल्प भी होगा। उन्होंने कहा कि इसरो और डीआरडीओ ने गगनयान मिशन के अंतरिक्ष यात्रियों के लिए खाद्य पदार्थ विकसित किए हैं और नासा की मंजूरी से इन्हें शुक्ला को उपलब्ध कराया जा रहा है। एक्सिओम स्पेस ने पिछले महीने एक्सिओम मिशन 4 के चालक दल के सदस्यों का एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वे आईएसएस के लिए उपलब्ध विभिन्न खाद्य विकल्पों का स्वाद लेते नजर आ रहे थे।

इसरो की अब 'स्पैडेक्स-2' की योजना

नारायणन ने कहा कि दिसंबर में पीएसएलवी रॉकेट द्वारा प्रक्षेपित दो उपग्रहों के अंतरिक्ष 'डॉकिंग' प्रयोग सफल रहे और इसरो 'स्पैडेक्स-2' की योजना बना रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में एक प्रस्ताव जल्द ही सरकार के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। नारायणन ने कहा कि वर्तमान 'स्पैडेक्स' मिशन के दौरान ईंधन के विवेकपूर्ण उपयोग से इसरो को कक्षा में और अधिक प्रयोग करने का अवसर मिला, जिसमें मार्च में एक उपग्रह के चारों ओर दूसरे उपग्रह का परिक्रमा करना भी शामिल था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery