Monday, April, 21,2025

भारत के मामलों में दखल न दे बांग्लादेश

नई दिल्ली: भारत ने बंगाल हिंसा पर टिप्पणी करने वाले बांग्लादेश को सख्त लहजे में जवाब देते हुए साफ कहा है कि उसे भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने के बजाय अपने देश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। दरअसल, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के चीफ एडवाइजर मोहम्मद यूनुस के प्रेस सेक्रेटरी ने बयान दिया था कि भारत को मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा से प्रभावित मुस्लिम अल्पसंख्यकों की रक्षा करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने इस बात से इनकार किया कि इस हिंसा में बांग्लादेश की कोई भूमिका है। भारत सरकार ने शुक्रवार को इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी।

खुलेआम घूम रहे अपराधियों की करें फिक्र

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि बांग्लादेश का यह बयान न केवल कपटपूर्ण है, बल्कि अपने देश में हो रहे अल्पसंख्यक अत्याचारों से ध्यान भटकाने का प्रयास भी है। उन्होंने कहा कि हम पश्चिम बंगाल की घटनाओं पर बांग्लादेश की टिप्पणियों को सिरे से खारिज करते हैं। भारत ने जोर देकर कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमले और अपराधियों की खुलेआम गतिविधियों की अनदेखी नहीं की जा सकती। पड़ोसी देश को आत्मनिरीक्षण करना चाहिए, न कि भारत पर जा अंगुली उठानी चाहिए।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery