Friday, September, 26,2025

पूरे देश में वोटर लिस्ट के SIR को हरी झंडी

नई दिल्ली: निर्वाचन आयोग देशभर में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) शुरू करने की दिशा में आगे बढ़ गया है। आयोग जल्द ही इस अभियान की तारीख तय करेगा और अधिकारियों के अनुसार राज्यों में मतदाता सूची संशोधन की प्रक्रिया साल के अंत तक पूरी हो सकती है। बुधवार को आयोग और राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओ) की एक दिवसीय बैठक के बाद यह जानकारी सामने आई। अगले साल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं, ऐसे में आयोग ने स्पष्ट किया कि अखिल भारतीय स्तर पर मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2025 आगामी महीनों में चलाया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पिछली एसआईआर के बाद प्रकाशित हुई मतदाता सूचियां तैयार रखें। कई राज्यों ने इन्हें अपनी वेबसाइट पर पहले ही उपलब्ध करा दिया है।

घर-घर जाकर होगा सत्यापन

आयोग ने कहा कि बिहार के बाद अब पूरे देश में एसआईआर की कवायद होगी। इसके तहत चुनाव अधिकारी घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे ताकि त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार हो सके। असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में 2026 में विधानसभा चुनाव होने हैं, इसलिए यहां भी यह प्रक्रिया महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

अवैध प्रवासियों को बाहर करने पर रहेगा खास फोकस

अधिकारियों के मुताबिक इस संशोधन का प्रमुख उद्देश्य अवैध विदेशी प्रवासियों की पहचान कर उन्हें मतदाता सूची से बाहर करना है। आयोग का कहना है कि बांग्लादेश और म्यांमार से जुड़े मामलों को देखते हुए यह कदम संवैधानिक दायित्व के तहत आवश्यक है। विपक्ष के आरोपों को देखते हुए आयोग ने इस बार अतिरिक्त प्रावधान भी जोड़े हैं। नए नियमों के तहत, मतदाता बनने या राज्य के बाहर से आने वाले आवेदकों को एक अतिरिक्त 'घोषणा पत्र' भरना होगा। इसमें शपथ देनी होगी कि उनका जन्म एक जुलाई 1987 से पहले भारत में हुआ है और संबंधित दस्तावेज पेश करने होंगे। यदि जन्म 1 जुलाई, 1987 से 2 दिसम्बर, 2004 के बीच हुआ है तो माता-पिता के जन्म से जुड़े दस्तावेज जमा करना अनिवार्य होगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery