Thursday, January, 29,2026

मोदी ने ट्रंप को नहीं किया फोन, इसलिए अटकी डील

नई दिल्ली: अमेरिका-भारत के बीच ट्रेड डील नहीं होने पर अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हावर्ड लुटनिक ने दावा किया कि यह डील इसलिए अटक गई, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन नहीं किया। लुटनिक ने एक पॉडकास्ट में कहा कि भारत ने तीन हफ्ते बाद बातचीत की इच्छा जताई, लेकिन तब तक अमेरिका ने अन्य देशों जैसे इंडोनेशिया, फिलीपींस और वियतनाम के साथ समझौते कर लिए थे। दावे का खंडन करते हुए भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पीएम मोदी और ट्रंप ने 2025 में आठ बार फोन पर बातचीत की। दोनों देशों ने व्यापारिक मुद्दों पर कई दौर की वार्ता की और समझौते के करीब भी पहुंचे। दोनों नेताओं का रिश्ता हमेशा मित्रवत और सम्मानजनक रहा है।

हर्ट हुआ ट्रंप का ईगो !

फोन न करने के कारण ट्रेड डील न करना दिखाता है कि अमेरिका की ओर से भारत पर लगाए गए भारी टैरिफ के पीछे व्यापारिक मतभेद नहीं, बल्कि राष्ट्रपति ट्रंप का ईगो था। अमेरिकी वाणिज्य मंत्री का कहना है कि जब ब्रिटेन की डेडलाइन आई थी, तब पीएम कीर स्टार्मर ने खुद ट्रंप को फोन किया था। उन्होंने कहा कि उसी दिन डील फाइनल हुई और अगले ही दिन यह सार्वजनिक कर दी गई।

भारत की ऊर्जा नीति किसी दबाव में नहीं बदलेगी: रणधीर जायसवाल

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने स्पष्ट किया है कि भारत की ऊर्जा नीति किसी भी बाहरी दबाव में नहीं बदलेगी। उन्होंने कहा कि भारत अपने 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अलग-अलग स्रोतों से सस्ती और भरोसेमंद ऊर्जा प्राप्त करता रहेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा रूस से तेल और यूरेनियम आयात करने वाले देशों पर 500 फीसदी टैरिफ लगाने के प्रस्तावित बिल पर भी भारत अपना रुख बनाए रखेगा। भारत ग्लोबल मार्केट के बदलते डायनामिक्स पर नजर रखकर अपने लोगों को किफायती ऊर्जा मुहैया कराने पर केंद्रित है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery