Monday, April, 21,2025

गैर शुल्क बाधाएं कम करने व बाजार में पहुंच पर होगी मंत्रणा

नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए बातचीत में तेजी आ रही है। दोनों देशों के मुख्य वार्ताकारों के बीच पहली आमने-सामने की तीन दिवसीय वार्ता 23 अप्रैल को वाशिंगटन में शुरू होने वाली है।

बातचीत में शुल्क, गैर-शुल्क बाधाएं, उत्पत्ति के नियम और विनियामक मामले जैसे मुद्दे शामिल होंगे। अमेरिका और भारत की कोशिश है कि इस साल सितंबर-अक्टूबर तक द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) के पहले चरण को पूरा कर लिया जाए। इसके तहत, दोनों पक्ष सीमित संख्या में वस्तुओं के लिए अधिक बाजार पहुंच और गैर शुल्क बाधाओं को कम करने जैसे मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। इससे बाद के चरणों में अधिक जटिल वार्ता जैसे सरकारी खरीद और डिजिटल व्यापार जैसे मुद्दे के लिए मंच तैयार हो सकता है।

प्रस्तावित तीन दिवसीय विचार-विमर्श काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने पहले कहा था कि भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते को डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा घोषित 90 दिन के शुल्क विराम के दौरान अंतिम रूप दिया जा सकता है। ज्ञात रहे कि अमेरिका ने भारत को जवाबी शुल्क से 90 दिन की राहत दी है और उम्मीद जताई जा रही है कि इस दौरान दोनों देश किसी सहमति पर पहुंच जाएंगे।

दोनों पक्षों ने व्यापार समझौते के लिए संदर्भ की शर्तों (टीओआर) को भी अंतिम रूप दिया है।

संदर्भ शर्तों को दिया अंतिम रूप

भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए संदर्भ की शर्तों (टीओआर) में लगभग 19 अध्याय हैं। इनमें शुल्क, सामान, गैर-शुल्क बाधाएं और सीमा शुल्क सुविधा जैसे मुद्दों को शामिल किया गया है। वार्ता को और गति देने के लिए भारत का एक आधिकारिक दल अगले सप्ताह अमेरिका जा रहा है। भारत के मुख्य वार्ताकार, वाणिज्य विभाग में अतिरिक्त सचिव राजेश अग्रवाल, दोनों देशों के बीच आमने-सामने की पहली वार्ता के लिए टीम का नेतृत्व करेंगे। अग्रवाल को 18 अप्रैल को अगले वाणिज्य सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था। वह एक अक्टूबर से पदभार ग्रहण करेंगे। भारत ने पहले भी ऑस्ट्रेलिया के साथ इस तरह चरणों में समझौता किया है। भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौता 29 दिसंबर, 2022 को लागू हुआ था। अब दोनों देश इसके दायरे को बढ़ाकर एक व्यापक व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery