Tuesday, November, 25,2025

ट्रेड डील में किसानों, डेयरी क्षेत्र के हितों से समझौता नहीं: गोयल

नई दिल्ली: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि भारत, अमेरिका के साथ एक निष्पक्ष, न्यायसंगत और संतुलित व्यापार समझौता चाहता है और वह किसानों, मछुआरों तथा डेयरी क्षेत्र के हितों से समझौता नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका एक अच्छे द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं।

गोयल ने यहां उद्योग समागम-2025 को संबोधित कर रहे थे। उद्योग समागम-2025 राज्यों के उद्योग और वाणिज्य मंत्रियों का सम्मेलन है। गोयल ने कहा कि हम एक अच्छे व्यापार समझौते के लिए काम कर रहे हैं। यह समझौता कल हो सकता है, अगले महीने में हो सकता है, अगले साल हो सकता है। हालांकि, एक सरकार के रूप में हम किसी भी आकस्मिक स्थिति का सामना करने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत अपने मत्स्य पालन क्षेत्र के लिए रूस जैसे नए बाजारों की तलाश कर रहा है।

अमेरिका भारत के साथ व्यापार समझौते के 'बेहद करीबः ट्रंप

न्यूयॉर्क/वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका, भारत के साथ न्यायसंगत व्यापार समझौते पर पहुंचने के काफी करीब है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह भारत पर लगाए गए शुल्क (टैरिफ) को एक समय कम कर देंगे। यह दो हफ्ते से भी कम समय में दूसरी बार है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत के साथ प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर मुहर लगने की उम्मीद जताई है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उक्त बयान ट्रंप का सामान्य अतिशयोक्तिपूर्ण बयान था या दोनों पक्षों के बीच बहुप्रतीक्षित समझौते के लिए वार्ता में कुछ प्रगति हुई है। ट्रंप ने कहा, हम भारत के साथ एक समझौता कर रहे हैं, यह पहले की तुलना में बहुत अलग है। उन्होंने ओवल ऑफिस में एक कार्यक्रम के दौरान ये टिप्पणियां की, जहां उपराष्ट्रपति जे. डी. वेंस ने सर्जियो गोर को भारत में अमेरिका के नए राजदूत के रूप में शपथ दिलाई।

भारत हिंद-प्रशांत में अहम सुरक्षा साझेदार

ट्रंप ने भारत को हिंद-प्रशांत क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण आर्थिक और रणनीतिक सुरक्षा साझेदार बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अमेरिका के शानदार संबंध है और राजदूत सर्जियो गोर ने इस रिश्ते को और मजबूत किया है क्योंकि वह पहले से ही प्रधानमंत्री के साथ दोस्ताना संबंध रखते हैं। उन्होंने अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट से कहा, हम व्यापार समझौते के काफी करीब पहुंच चुके हैं। मेरा मानना है कि हम एक ऐसा सौदा करने के बहुत करीब हैं, जो सबके लिए अच्छा होगा। इस पर स्कॉट बेसेंट ने जवाब दिया, बिल्कुल सही।

न्यूजीलैंड के साथ बातचीत लगभग पूरी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत लगभग पूरी हो चुकी है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचाने में कुछ और सप्ताह लग सकते हैं। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड के व्यापार मंत्री टॉड मैक्ले शुक्रवार को व्यापार वार्ता के लिए नई दिल्ली आएंगे। अधिकारी ने यह भी कहा कि खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) भी भारत के साथ एक समझौते पर बातचीत करने के लिए उत्सुक है। बहरीन और कतर पहले ही अलग-अलग एक व्यापार समझौते में रुचि दिखा चुके हैं। खाड़ी सहयोग परिषद के सदस्य बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात हैं। अधिकारी ने यह भी बताया कि गोयल अगले सप्ताह इजराइल जाएंगे। वहां वह दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के तरीकों पर बातचीत करेंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery