Wednesday, April, 09,2025

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर आज से वार्ता

नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारी बुधवार से नई दिल्ली में प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर तीन दिवसीय वार्ता शुरू करेंगे। यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर दो अप्रैल से जवाबी सीमा शुल्क लगाने की घोषणा की है। वार्ता में अमेरिका के दक्षिण एवं पश्चिम एशिया के लिए सहायक व्यापार प्रतिनिधि बैंडन लिंच और भारतीय वाणिज्य विभाग में अतिरिक्त सचिव राजेश अग्रवाल हिस्सा लेंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्ष समझौते की रूपरेखा, वार्ता कार्यक्रम और संदर्भ की शर्तों को अंतिम रूप देंगे। यह समझौता दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में वस्तु व्यापार से जुड़े मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जिसे इस साल सितंबर-अक्टूबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

आयात शुल्क में कमी पर जोर

भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित समझौते में व्यापारिक वस्तुओं पर आयात शुल्क कम करने, सेवाओं में व्यापार को बढ़ावा देने और निवेश के लिए नियमों को सरल बनाने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। अमेरिका औद्योगिक उत्पादों, वाहनों, शराब और कृषि क्षेत्र में अधिक बाजार पहुंच चाहता है, जबकि भारत कपड़ा जैसे श्रम-प्रधान क्षेत्रों के लिए शुल्क कटौती पर विचार कर सकता है। इस बीच, अमेरिका के महावाणिज्यदूत माइक हैंकी ने कहा कि ब्रैंडन लिंच की भारत यात्रा से दोनों देशों के बीच निष्पक्ष और संतुलित व्यापार की दिशा में गंभीर प्रयास स्पष्ट होते हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery