Wednesday, November, 05,2025

वाणिज्य सचिव आज जाएंगे US... बढेगा तेल का आयात

नई दिल्ली: वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल गुरुवार को व्यापार वार्ता के लिए अमेरिका में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ शामिल होंगे। इस दौरान भारत ने अमेरिका से ऊर्जा आयात बढ़ाने का संकेत दिया है। अमेरिका से ऊर्जा मुख्य रूप से कच्चे तेल की खरीद पिछले सात-आठ साल में 25 अरब डॉलर से घटकर लगभग 12-13 अरब डॉलर रह गई है।

अग्रवाल ने यहां संवाददाताओं से कहा, लगभग 12-15 अरब डॉलर की गुंजाइश है, जिसे हम रिफाइनरियों की संरचना की चिंता किए बिना खरीद सकते हैं। उन्होंने कहा, यह एक द्विपक्षीय प्रतिबद्धता है और हमने बहुत सकारात्मक रूप से संकेत दिया है कि एक देश के रूप में भारत ऊर्जा आयात के संबंध में अपने पोर्टफोलियो में विविधता लाना चाहेगा। भारत जैसे बड़े खरीदार के लिए यह सबसे अच्छी रणनीति है। अग्रवाल ने कहा कि एक देश के तौर पर, हमें अमेरिका से और ऊर्जा खरीदने में बहुत खुशी होगी, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि यह उचित कीमत पर उपलब्ध हो। सूत्रों के अनुसार यह बयान महत्वपूर्ण है, क्योंकि अमेरिका से अधिक कच्चा तेल खरीदने से भारत के साथ
वस्तु व्यापार घाटे पर अमेरिका की चिंताएं दूर होंगी। अमेरिका का व्यापार घाटा 2024-25 में 45.8 अरब डॉलर था।

वार्ता टीम पहले से ही अमेरिका में मौजूद

अग्रवाल ने कहा  कि हमारी वार्ता टीम पहले से ही अमेरिका में है और यह देखने की कोशिश कर रही है कि क्या हम दोनों पक्षों के लिए एक ऐसा समाधान निकाल सकते है जो शुल्क से जुड़े कुछ मुद्दों को सुलझा सके। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अमेरिका में कामकाज ठप (शटडाउन) है। इसलिए, अभी पूरी बातचीत करने का सही समय नहीं है। हालांकि, दोनों पक्ष यह देखने के लिए चर्चा कर रहे है कि मौजूदा व्यापार चुनौतियों का क्या कोई समाधान है।

भारत-यूरोपीय संघ के बीच वार्ता अंतिम चरण में

अग्रवाल ने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते पर वार्ता अंतिम चरण में पहुंच गई है और इसमें बेहद सकारात्मक प्रगति हो रही है। दोनों पक्षों के बीच पिछले सप्ताह ब्रसेल्स में 14वें दौर की बातचीत संपन्न हुई। हालांकि, कुछ भारतीय अधिकारी उत्पाद के मूल स्थान संबंधी नियम से जुड़े मसलों को सुलझाने के लिए अभी वहीं रुके हैं। 'मूल स्थान संबंधी नियम' तय करता है कि एफटीए वाले देश में उत्पाद को 'मूल वस्तु' कहलाने के लिए न्यूनतम कितना प्रसंस्कृत होना चाहिए।
 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery