Wednesday, November, 26,2025

भारत दिसबर तक जमा करंगा 2035 का संशोधित NDC: यादव

बेलेम/नई दिल्ली: ब्राजील में चल रहे संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन सीओपी 30 में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने स्पष्ट किया कि भारत दिसंबर तक वर्ष 2035 के लिए अपना संशोधित राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान (NDC) जमा कर देगा। उन्होंने विकसित देशों से अपील की कि वे अपने मौजूदा लक्ष्य वर्षों से पहले 'नेट-जीरो' हासिल करें तथा पेरिस समझौते के तहत वित्तीय दायित्वों का पालन करें।

यादव ने उच्च-स्तरीय सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन "वास्तविक और आसन्न खतरा" है, जो अस्थिर विकास मॉडल का परिणाम है। उन्होंने कहा कि नेट-जीरो लक्ष्यों का क्रियान्वयन सुलभ, किफायती और बौद्धिक संपदा अधिकारों से मुक्त होना चाहिए।

मंत्री ने बताया कि भारत का परमाणु अभियान और ग्रीन हाइड्रोजन मिशन, दोनों ही 2070 तक नेट-जीरो के लक्ष्य को गति दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि नई NDC के साथ भारत अपनी पहली द्विवार्षिक पारदर्शिता रिपोर्ट भी जारी करेगा। कैबिनेट अनुमोदन में देरी पर उन्होंने कहा कि आंतरिक प्रक्रियाएं जारी हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery