Friday, June, 27,2025

भारत ऊर्जा का निर्यातक बनेगा: गडकरी

नई दिल्ली:  केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि भारत आने वाले छह से सात वर्षों में ऊर्जा का शुद्ध निर्यातक बन जाएगा। उन्होंने कहा कि वैकल्पिक ईंधन और जैव ईंधन के क्षेत्र में हो रहे विकास से देश आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है। गडकरी ने एक कार्यक्रम में कहा कि आज भारत ऊर्जा का आयात करता है, लेकिन हम तेजी से उस दिशा में बढ़ रहे हैं जहां हम ऊर्जा का निर्यात करेंगे। छह से सात वर्षों में हम ऊर्जा के शुद्ध निर्यातक बन जाएंगे। उन्होंने हाइड्रोजन को भविष्य का ईंधन बताया और कहा कि सरकार एथनॉल, बायोडीजल, इलेक्ट्रिक वाहन और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे स्वदेशी विकल्पों को प्रोत्साहन दे रही है। गडकरी ने यह भी कहा कि वैकल्पिक ईंधन अपनाने से न केवल प्रदूषण घटेगा, बल्कि लॉजिस्टिक्स लागत में भी कमी आएगी।

देश में लॉजिस्टिक लागत में कमी आई

मंत्री ने बताया कि देश में लॉजिस्टिक लागत 16 प्रतिशत से घटकर अब 10 प्रतिशत के करीब आ गई है और यह वर्ष के अंत तक 9 प्रतिशत पर आ सकती है। उन्होंने कहा कि अमेरिका और यूरोप में लॉजिस्टिक लागत 12 प्रतिशत तथा चीन में 8 प्रतिशत है, ऐसे में भारत भी प्रतिस्पर्धी बनने की दिशा में अग्रसर है। गडकरी ने उद्योगों से अपील की कि वे वैकल्पिक ईंधन को अपनाएं ताकि देश की अर्थव्यवस्था, पर्यावरण और निर्यात क्षमता में सुधार हो सके। उन्होंने कहा, हमें निर्यात बढ़ाने और कच्चे माल की लागत घटाने की आवश्यकता है। यही भारत को वैश्विक आर्थिक शक्ति बनाएगा।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery