Friday, June, 27,2025

एटमी हथियारों में भारत पाकिस्तान से आगे

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु हथियारों की होड़ जारी है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (एसआईपीआरआई-सिपरी) की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत के पास पाकिस्तान से ज्यादा परमाणु हथियार हैं। सिपरी का कहना है कि 2024 में भारत के पास 172 परमाणु हथियार थे। 2025 में यह संख्या बढ़कर 180 हो गई है। इसके साथ ही भारत ने परमाणु हथियारों को ले जाने वाली मिसाइलों को भी बेहतर बनाया है। दूसरी ओर, चीन अपनी परमाणु क्षमता में बहुत तेजी से टलाफा कर रहा है।

नई 'कैनिस्टराइज्ड' मिसाइलें बेहद सुरक्षित

रिपोर्ट के अनुसार भारत की नई 'कैनिस्टराइज्ड' मिसाइलें बहुत सुरक्षित हैं। इनमें परमाणु हथियार पहले से ही लोड किए जा सकते हैं। आने वाले समय में ये मिसाइलें एक साथ कई परमाणु हथियार ले जाने में भी सक्षम हो सकती हैं। ज्ञात रहे कि भारत के नए मिसाइल सिस्टम में अग्नि प्राइम (अग्नि पी) और मल्टिपल इंडीपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल (एमआईआरवी) वाली अग्नि-5 मिसाइल शामिल हैंअग्नि पी, अग्नि मिसाइल सीरीज का नया और बेहतर वर्जन है। यह एक कैनिस्टराइज्ड मिसाइल है, जिसकी रेंज 1,000 से 2,000 किलोमीटर तक है। इसका परीक्षण पिछले साल किया गया था।

हथियारों की होड़ में शामिल नहीं

बीजिंग ने 2023 से प्रत्येक वर्ष अपने परमाणु भंडार में 100 अतिरिक्त हथियार जोड़े हैं। वर्तमान में इसके पास कम से कम 600 हथियार हैं और ऐसी आशंका है कि यह संख्या आने वाले दशक में बढ़ती रहेगी। जानकारी के मुताबिक चीन हर साल 100 से अधिक नए परमाणु हथियार तैयार कर रहा है और अब उसके पास कुल मिलाकर करीब 600 परमाणु हथियार हो हो चुके हैं। इस बीच, चीन ने अपने तेजी से बढ़ते परमाणु हथियार भंडार को लेकर सफाई दी है कि यह अब भी उसकी न्यूनतम आवश्यकताओं के अनरूप ही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery