Friday, September, 26,2025

एक लाख करोड़ से देश में ही बनेंगी 9 पनडुब्बियां

नई दिल्ली: चीन की बढ़ती नौसैना ताकत के मद्देनजर भारत अपनी समुद्री युद्ध क्षमताओं को बढ़ाने के लिए अगले साल के मध्य तक एक लाख करोड़ रुपए से अधिक के दो बड़े पनडुब्बी सौदों को अंतिम रूप दे सकता है। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

पहला सौदा तीन स्कॉर्पीन क्लास पनडुब्बियों के लिए है, जिनका निर्माण 'मझगांव डॉक लिमिटेड' (एमडीएल) और फ्रांस की रक्षा कंपनी 'नेवल ग्रुप' मिलकर करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने हालांकि करीब 36,000 करोड़ रुपए के इस सौदे को दो साल पहले मंजूरी दे दी थी, लेकिन तकनीकी और वित्तीय शर्तों को लेकर बातचीत में देरी हुई है। दूसरा बड़ा सौदा छह 'डीजल-इलेक्ट्रिक स्टील्थ' पनडुब्बियों के निर्माण का है, जिसकी अनुमानित लागत 65,000 करोड़ रुपए है। एक सूत्र ने बताया, हमें उम्मीद है कि अगले साल के मध्य तक दोनों सौदों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। जर्मनी के प्रमुख जहाज निर्माता 'थिसेनक्रुप मरीन सिस्टम्स' (टीकेएमएस) ने इस परियोजना के लिए 'मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड' के साथ साझेदारी की है। सूत्रों ने बताया कि सौदे की लागत पर बातचीत जल्द ही शुरू होगी और अनुबंध पूरा होने की पूरी प्रक्रिया में छह से नौ महीने लग सकते हैं।

क्या होगा

  • फ्रांस के सहयोग से बनेंगी तीन स्कॉर्पीन क्लास पनडुब्बी
  • जर्मनी की मदद से छह 'डीजल-इलेक्ट्रिक स्टील्थ' पनडुब्बियों का होगा निर्माण
  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery