Monday, April, 21,2025

कश्मीर भारत का अभिन्न अंग... POK जल्दी खाली करो

नई दिल्ली: भारत ने गुरुवार को पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर की कश्मीर को लेकर की गई विवादास्पद टिप्पणी को सख्ती से खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने कश्मीर को इस्लामाबाद की 'गले की नस' बताया था। भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कोई विदेशी वस्तु किसी की गले की नस कैसे हो सकती है? जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग और केंद्र शासित प्रदेश है। पाकिस्तान का इससे कोई लेना-देना नहीं है, सिवाय इसके कि वह अपने अवैध कब्जे वाले क्षेत्र को खाली करे। जायसवाल ने स्पष्ट कहा, "पाकिस्तान का कश्मीर से एकमात्र संबंध अवैध रूप से कब्जा किए गए क्षेत्र को खाली करने का है। PoK भारत का हिस्सा है और भारत उसे हर हाल में वापस हासिल करेगा।" उन्होंने जनरल मुनीर की 'गले की नस' जैसी टिप्पणी को भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करार दिया और उसे पूरी तरह अस्वीकार्य बताया।

मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण के प्रयास जारीः पीएनबी घोटाले में फरार चल रहे मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी पर जायसवाल ने कहा, हमारे प्रत्यर्पण अनुरोध के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है। सरकार उसके प्रत्यर्पण के लिए काम कर रही है।

जनरल मुनीर बोले... हमारी सोच हिंदुओं से अलग

पाक सेना प्रमुख जनरल मुनीर ने इस्लामाबाद में आयोजित एक सम्मेलन में कहा था कि पाकिस्तान की नींव 'कलमा' पर आधारित है और वह हर मायने में हिंदुओं से अलग है। उन्होंने दो-राष्ट्र सिद्धांत का हवाला देते हुए कहा कि पाकिस्तान इसलिए बना क्योंकि मुसलमानों की सोच, संस्कृति और धर्म अलग है। मुनीर ने कश्मीर को 'गले की नस' बताया था मुनीर ने कश्मीर को पाकिस्तान की 'गले की नस' बताया था। उन्होंने कहा, हमारा रुख बिल्कुल साफ है। कश्मीर हमारी गले की नस था, है और रहेगा। हम इसे कभी नहीं भूलेंगे। हम अपने कश्मीरी भाइयों को उनके वीरतापूर्ण संघर्ष में अकेले नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कश्मीर को गाजा से जोड़ते हुए कहा, पाकिस्तानियों का दिल गाजा के मुसलमानों के साथ धड़कता है।

बांग्लादेश बनते ही फेल हुई टू-नेशन थ्योरी...

भारत ने दो टूक कहा कि टू-नेशन थ्योरी 1971 में बांग्लादेश की स्वतंत्रता के साथ ही खत्म हो चुकी है। भारत ने इस विचारधारा को विभाजनकारी और असफल करार दिया। जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान को पहले अपने आंतरिक मामलों, चरमपंथ और आर्थिक संकट पर ध्यान देना चाहिए, न कि भारत के आंतरिक मामलों पर बयानबाजी करनी चाहिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery