Thursday, June, 26,2025

सुबह बाजार खुले... देश में दिखे सामान्य हालात

नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीते तीन हफ्तों से जारी तनाव अब धीर-धीरे सामान्य होता नजर आ रहा है। राजस्थान, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिलों में रविवार सुबह बाजार खुलते दिखे, लोग घरों को लौटने लगे और प्रशासनिक गतिविधियां फिर से शुरू हो गई हैं। हालांकि कुछ संवेदनशील इलाकों में अभी भी एहतियात के तौर पर सुरक्षा कड़ी है और ब्लैकआउट एवं स्कूल बंदी जैसे कदम जारी हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में हालात धीर-धीर सुधर रहे हैं, लेकिन प्रशासन किसी भी ढील के मूड में नहीं है। कूटनीतिक मोर्चे पर भारत की सक्रियता और सुरक्षा बलों की सतर्कता से संकेत मिलता है कि सरकार किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

पहलगाम हमले से अब तक छह जवान शहीद, 25 नागरिकों की मौत

22 अप्रैल से शुरू हुए हमलों में अब तक 6 भारतीय सैनिक शहीद हुए है, जबकि 60 से अधिक घायल हुए हैं। इसके अलावा, 25 आम नागरिकों की जान गई है और 50 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास कार्य जारी है।

पंजाब: स्कूलों पर पाबंदी और ब्लैकआउट एडवाइजरी

हालांकि पंजाब सरकार ने सभी स्कूल-कॉलेजों को 12 मई से खोलने के निर्देश दिए हैं, लेकिन सीमावर्ती जिलों अमृतसर, फिरोजपुर और पठानकोट के डीसी ने अपने जिलों में स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया है। इसके अतिरिक्त, गुरदासपुर के बटाला, फिरोजपुर और पठानकोट जिलों में स्वैच्छिक ब्लैकआउट की अपील की गई है। प्रशासन ने रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक गैर जरूरी लाइटें बंद रखने का अनुरोध किया है।

जैसलमेर-बाड़मेर में रातभर ब्लैकआउट

राजस्थान के जैसलमेर में रात 7:30 से सुबह 6 बजे और बाड़मेर में रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक बिजली आपूर्ति रोकी जा रही है। जोधपुर में सोमवार को सभी स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। हालांकि अन्य जिलों में स्थिति सामान्य होने लगी है।

पलायन कर चुके लोग अब घरों को लौटने लगे

सीजफायर के ऐलान के बाद सीमावर्ती गांवों से पलायन कर चुके लोग अब धीरे-धीरे लौट रहे हैं। अमृतसर, फाजिल्का, तरनतारन, गुरदासपुर और पठानकोट के बाजारों में रौनक लौटने लगी है। फिरोजपुर रेलवे स्टेशन से 8 प्रमुख ट्रेनों को दोबारा चालू करने का आदेश दिया गया है। इनमें कुछ ट्रेनों का समय पहले बदला गया था, जबकि कुछ अस्थायी रूप से बंद कर दी गई थीं। दूसरी ओर, उत्तर पश्चिम रेलवे ने पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव को देखते हुए रद्द या आंशिक रूप से रद्द की गई रेल गाड़ियों को बहाल कर दिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने 16 रद्द ट्रेनों और 11 आंशिक रूप से रद्द ट्रेनों को बहाल किया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery