Thursday, June, 26,2025

आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है देश

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को 'ऑपरेशन सिंदूर' पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में जानकारी दी कि पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में स्थित नौ आतंकी ठिकानों पर भारत की ओर से किए गए मिसाइल हमलों में कम से कम 100 खूंखार आतंकवादी मारे गए हैं। रक्षा मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि अभियान अभी जारी है और यदि पाकिस्तान की ओर से कोई जवाबी कार्रवाई होती है तो भारत उसका मुंहतोड़ जवाब देगा। बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंद्योपाध्याय, आम आदमी पार्टी के संजय सिंह, एनसीपी की सुप्रिया सुले, शिवसेना (उद्धव गुट) के संजय राउत, बीजद के सस्मित पात्रा, माकपा के जॉन ब्रिटास, एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी और अन्य प्रमुख नेताओं ने भाग लिया। सरकार की ओर से गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैठक में हिस्सा लिया। सर्वदलीय बैठक से यह स्पष्ट हुआ कि देश की राजनीतिक व्यवस्था आतंकवाद के खिलाफ एकमत है और भारत की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

कोई राजनीतिक बहस नहीं हुई: रिजिजू

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बैठक के बाद बताया कि इस मुद्दे पर सभी नेताओं ने परिपक्वता दिखाई और सरकार का समर्थन किया। कोई राजनीतिक बहरा नहीं हुई। उन्होंने बताया कि राजनाथ सिंह ने यह स्पष्ट किया कि सैन्य अभियान अभी जारी है, इसलिए कोई तकनीकी जानकारी साझा नहीं की जा सकती।

भारत को युद्ध में दिलचस्पी नहीं, लेकिन हर हमले का मिलेगा जवाबः शशि थरूर

कांग्रेस सासद शशि थरूर ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि भारत को पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध शुरू करने में कोई दिलचस्पी नहीं है, लेकिन यदि उसके नागरिकों, सैन्य या सरकारी प्रतिष्ठानों पर हमला किया गया तो वह कड़ा जवाब देने से पीछे नहीं हटेगा। थरूर ने कहा कि पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतकी हमले का भारत ने 'निर्धारित और संतुलित' जवाब दिया। उन्होंने बताया कि भारत ने आतकियों के ठिकानों पर रात के अंधेरे में हमला कर यह सुनिश्चित किया कि कोई आम नागरिक हताहत न हो। थरूर ने यह भी जोड़ा कि भारत ने न तो पाकिस्तानी सरकार पर हमला किया, न ही उनके सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया। वह दर्शाता है कि भारत युद्ध नहीं चाहता, लेकिन आक्रामकता का जवाब जरूर देगा।

इस लड़ाई में हम सरकार के साथ: राहुल गांधी

बैठक में सभी दलों ने सरकार और सशस्त्र बलों की कार्रवाई का समर्थन किया और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि "इस लड़ाई में सरकार के साथ हैं, आतंक के खिलाफ देश एकजुट है।" उन्होंने संसद का विशेष सत्र बुलाने की भी मांग की। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बैठक में अनुपस्थित रहने पर सवाल उठाया और कहा कि इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर प्रधानमंत्री को स्वयं मौजूद रहना चाहिए था। उन्होंने मांग की कि जम्मू-कश्मीर में मारे गए निर्दोष नागरिकों के परिजनों की सुरक्षा और सहायता सुनिश्चित की जाए। बैठक में ओवैसी ओवै ने सुझाव दिया कि लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े संगठन 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' (TRF) को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आतंकी संगठन घोषित करवाने के लिए भारत को अभियान चलाना चाहिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery