Thursday, June, 26,2025

आर्मेनिया से 110 छात्रों ने भारत के लिए विशेष विमान से भरी उड़ान

नई दिल्ली: ईरान और इजराइल में युद्ध के बीच भारत ने ईरान में फंसे भारतीय छात्रों को वापस लाने के उद्देश्य से 'ऑपरेशन सिंधु' शुरू करने का फैसला लिया है। ईरान में बड़ी संख्या में भारतीय छात्र पढ़ाई करते हैं। इन सभी को वापस लाने की तैयारी युद्धस्तर पर की जा रही है। इसके पहले चरण में 110 छात्रों को भारत लाया जा रहा है। ज्ञात रहे कि ईरान के उर्मिया मेडिकल यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे इन भारतीय छात्रों को पहले सुरक्षित रूप से आर्मेनिया लाया गया है।

विदेश मंत्रालय के आधिकारिक बयान के अनुसार, उत्तरी ईरान से लगभग 110 छात्रों को निकाला गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत ने ईरान से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन सिंधु शुरू किया। भारत ने 17 जून को ईरान और अर्मेनिया में हमारे मिशनों की देखरेख में उत्तरी ईरान से 110 छात्रों को निकाला था। वे अब अर्मेनिया के येरेवन से एक विशेष उड़ान से भारत रवाना हुए हैं। उनके गुरुवार बड़े तड़के करीब दो बजे भारत पहुंचने की संभावना है।

हर नागरिक जरूरी: विदेश मंत्रालय

भारत सरकार ने इस सफल मिशन के लिए ईरान और आर्मेनिया की सरकारों का आभार जताया है। विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि भारत सरकार विदेशों में रह रहे अपने नागरिकों की सुरक्षा को सबसे ज्यादा महत्व देती है। हम हर संभव कोशिश कर रहे हैं कि सभी भारतीय सुरक्षित अपने घर लौट सकें। विदेश मंत्रालय ने कहा कि ईरान और इजराइल में चल रहे घटनाक्रम के मद्देनजर मंत्रालय में 24x7 नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

करीब 10 हजार भारतीय फंसे हैं ईरान में

मीडिया रिपोटों के अनुसार युद्धग्रस्त ईरान में वैसे तो 1500 छात्रों समेत अभी करीब 10 हजार से ज्यादा भारतीय फंसे हुए है, लेकिन विदेश मंत्रालय ने फिलहाल ईरान की उर्मिया मेडिकल यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे 110 छात्रों को आर्मेनिया के रास्ते ईरान से सुरक्षित बाहर निकाला है। इनमें से 90 कश्मीरी छात्र हैं। इन सभी को कतर के रास्ते दिल्ली लाया जा रहा है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery