Wednesday, November, 26,2025

भारत के साथ आर्थिक भागीदारी समझौता जल्दः ओमान

नई दिल्ली: भारत और ओमान जल्द ही व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) पर हस्ताक्षर करने वाले हैं। भारत में ओमान के राजदूत इसा सालेह अब्दुल्ला अलशिबानी ने कहा कि दोनों देश अपने व्यापार में विविधता लाने और अधिक वस्तुओं तथा सेवाओं के आदान-प्रदान के लिए यह समझौता कर रहे हैं। अलशिबानी ने पीटीआई-भाषा के साथ साक्षात्कार में कहा कि बातचीत पूरी हो चुकी है और अभी कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रियाएं चल रही हैं। समझौते पर हस्ताक्षर की संभावित समय सीमा के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उम्मीद है, हम जल्द ही समझौते पर हस्ताक्षर करने के चरण पर पहुंच जाएंगे। ज्ञात रहे कि इस समझौते पर औपचारिक रूप से बातचीत नवंबर, 2023 में शुरू हुई थी। ऐसे समझौतों में, दो व्यापार भागीदार अपने बीच व्यापार की जाने वाली अधिकांश वस्तुओं पर सीमा शुल्क में काफी कमी करते हैं या उसे समाप्त कर देते हैं। वे सेवाओं के व्यापार को बढ़ावा देने और निवेश को आकर्षित करने के लिए नियमों को भी आसान बनाते हैं।, समझौता ऊर्जा के अलावा अन्य वस्तुओं तक व्यापार के दायरे को सरल करेगा और उसे बढ़ाएगा।

2024-25 में 10.61 अरब डॉलर का था द्विपक्षीय व्यापार

2024-25 के दौरान भारत और ओमान के बीच द्विपक्षीय व्यापार 10.61 अरब डॉलर का था। ओमान में 6,000 से अधिक भारत-ओमान संयुक्त उद्यम हैं जिनमें लगभग 77.6 करोड़ डॉलर का निवेश है। भारतीय कंपनियां ओमान में प्रमुख निवेशकों के रूप में उभरी हैं, खासकर सोहार और सलालाह मुक्त क्षेत्र में। अप्रैल, 2000 से मार्च, 2025 के बीच ओमान से भारत में कुल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) इक्विटी निवेश 60.55 करोड़ डॉलर रहा था।

भारत मुख्यतः पेट्रोलियम पदार्थों का करता है आयात

भारत, ओमान से मुख्य रूप से पेट्रोलियम उत्पादों और यूरिया का आयात करता है। ये आयात का 70 प्रतिशत से अधिक हिस्सा है। अन्य प्रमुख उत्पाद प्रोपलीन और एथिलीन पॉलिमर, पेट कोक, जिप्सम, रसायन और लोहा तथा इस्पात हैं। अलशिबानी ने बताया कि ओमान से भारत को मुख्य निर्यात कच्चे तेल और पेट्रोरसायन की कीमतों पर निर्भर करता है। मुझे लगता है कि सीईपीए समझौते के बारे में गंभीरता से सोचने का कारण यही था कि इस व्यापार संबंध को अन्य वस्तुओं तक बढ़ाया जाए, जहां हम दोनों देशों के बीच अन्य वस्तुओं और सेवाओं का आदान-प्रदान देखें।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery