Monday, April, 21,2025

मालदीव हमारी 'नेबरहुड फर्स्ट' नीति का महत्वपूर्ण स्तंभ

नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को कहा कि मालदीव हमारी 'नेबरहुड फस्टें' नीति का महत्वपूर्ण स्तंभ है और दोनों देशों के लोगों के बीच रिश्ते डी द्विपक्षीय संबंधों की नींव हैं। बिरला ने ये टिप्पणियां मालदीव की 'पीपुल्स मजलिस' के स्पीकर अब्दुल रहीम अब्दुल्ला के नेतृत्व में भारत यात्रा पर आए मालदीव के संसदीय शिष्टमंडल के साथ संसद भवन में
हुई बातचीत के दौरान की।

लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, मालदीव ने संसदीय अभिलेखागार के डिजिटलीकरण के लिए भारत से सहयोग का अनुरोध किया, जिस पर लोकसभा अध्यक्ष ने इस संबंध में सहायता दिए जाने का भरोसा दिलाया। अब्दुल्ला ने
संसद में प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल, डिजिटल परिवर्तन के साथ साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और बहुभाषी व्याख्या सेवाओं की सराहना की। इस अवसर पर बिरला ने कहा, 'मालदीव न केवल एक मित्र पड़ोसी देश है, बल्कि भारत की 'नेबरहुड फस्र्स्ट' नीति और 'विजन सागर' का एक प्रमुख स्तंभ भी है।' बिरला ने भारतीय संसद में डिजिटलीकरण में हुई प्रगति का जिक्र करते हुए शिष्टमंडल को बताया कि विधायी दक्षता बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भारतीय संसद अभी 15 क्षेत्रीय भाषाओं में भाषांतरण सेवाएं प्रदान कर रही है और जल्द ही यह सुविधा 22 भाषाओं में उपलब्ध होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery