Saturday, June, 28,2025

भारतीयों की सुरक्षित वापसी पर दिया धन्यवाद

नई दिल्ली:  विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को अपने ईरानी समकक्ष सैयद अब्बास अरागची से बात की और ईरान व इजराइल के बीच 12 दिनों तक चले युद्ध के बाद उभरी स्थिति पर चर्चा की। जयशंकर ने ईरान से सैकड़ों भारतीयों को निकालने में तेहरान की सहायता के लिए अरागची को धन्यवाद भी दिया। जयशंकर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, शुक्रवार दोपहर ईरान के विदेश मंत्री अरागची से बात की। मौजूदा जटिल स्थिति में ईरान के दृष्टिकोण और सोच को साझा करने के लिए उनकी सराहना करता हूं। उन्होंने कहा, भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने में मदद करने के लिए उनका (अराघची को) धन्यवाद दिया।

US के साथ वार्ता पर कोई वादा नहीं: अरागची

दुबई ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने अपने तीन परमाणु स्थलों पर अमेरिकी हमले से 'गंभीर क्षति' की बात स्वीकार करते हुए कहा है कि इसकी वजह से उनके देश के परमाणु कार्यक्रम पर अमेरिका के साथ नई वार्ता की संभावना 'जटिल' हो गई है। ईरान के सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित एक साक्षात्कार में अरागची ने इस संभावना को खुला छोड़ दिया कि उनका देश अपने परमाणु कार्यक्रम के मुद्दे पर फिर से वार्ता में शामिल होगा, हालांकि उन्होंने इस बात के संकेत दिए कि यह वार्ता जल्दी नहीं होगी। उन्होंने कहा, वार्ता फिर से शुरू करने के लिए कोई सहमति नहीं हुई है। उन्होंने यह भी कहा, कोई समय निर्धारित नहीं किया गया है, कोई वादा नहीं किया गया है।

ईरान से 3597 भारतीय स्वदेश लौटे

ऑपरेशन सिंधु के तहत, अब तक कुल 4415 भारतीय नागरिकों (ईरान से 3597 और इजराइल से 818) को भारतीय वायुसेना के तीन विमानों सहित 19 विशेष निकासी उड़ानों के माध्यम से निकाला गया है। इनमें 14 ओसीआई कार्ड धारक, 09 नेपाली नागरिक, 04 श्रीलंकाई नागरिक और एक भारतीय नागरिक के एक ईरानी जीवनसाथी को भी ईरान से निकाला गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery