Thursday, February, 19,2026

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में शामिल हुए बिरला

नई दिल्ली/ढाका: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मंगलवार को बीएनपी नेता तारिक रहमान के नेतृत्व में बांग्लादेश में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से रहमान को भारत की यात्रा करने का निमंत्रण सौंपा।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, विदेश सचिव विक्रम मिसरी और अन्य अधिकारियों के साथ शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। लोकसभा सचिवालय के मुताबिक, बिरला ने रहमान से मुलाकात कर प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने रहमान को भारत यात्रा के लिए प्रधानमंत्री मोदी का औपचारिक निमंत्रण भी सौंपा। बिरला ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी राष्ट्र के निर्माण के लिए बांग्लादेश के प्रयासों का समर्थन करने के लिए तत्पर है। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ने मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ओबगे और अन्य नेताओं से भी मुलाकात की। इससे पहले, शपथ ग्रहण के लिए ढाका पहुंचने पर बिरला ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा था, तारिक रहमान के नेतृत्व में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए ढाका में उपस्थित होना मेरे लिए सम्मान की बात है। यह एक महत्वपूर्ण क्षण है, जो हमारे दोनों देशों के बीच जन-संबंधों और साझा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करेगा। बांग्लादेश ने पीएम नरेंद्र मोदी को समारोह में आमंत्रित किया था, लेकिन वह मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ वार्ता के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। बांग्लादेश में हुए 13वें संसदीय चुनावों में बीएनपी ने 297 में से 209 सीटें जीतीं, जबकि कट्टरपंथी जमात-ए-इस्लामी ने 68 सीटें हासिल की।

द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की दोहराई प्रतिबद्धता

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से शिष्टाचार मुलाकात की। यह बैठक सौहार्दपूर्ण और रचनात्मक माहौल में संपन्न हुई, जिसमें भारत-बांग्लादेश संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने पर चर्चा की गई। ओम बिरला ने भारत की जनता की ओर से बांग्लादेश के प्रधानमंत्री को हार्दिक बधाई दी और दोनों पड़ोसी देशों के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और मैत्रीपूर्ण संबंधों को और सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery