Tuesday, August, 12,2025

उच्च शिक्षा में बढ़ा लड़कियों का नामांकनः प्रधान

नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को कहा कि भारत के उच्च शिक्षा पारिस्थितिकी तंत्र (इको सिस्टम) में आमूल-चूल परिवर्तन आया है।

गुजरात के केवड़िया में केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए, प्रधान ने यह भी कहा कि कुल छात्र नामांकन 4.46 करोड़ तक पहुंच गया है, जो 2014-15 की तुलना में 30 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने कहा कि लड़कियों के नामांकन में 38 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और लड़कियों का जीईआर (सकल नामांकन अनुपात) अब पुरुष जीईआर से अधिक हो गया है। पीएचडी नामांकन लगभग दोगुना हो गया है और महिला पीएचडी स्कॉलरों की संख्या में 136 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, अनुसूचित जनजातियों के जीईआर में 10 प्रतिशत अंकों की वृद्धि हुई है, जबकि अनुसूचित जातियों का जीईआर आठ अंक बढ़ा है। मंत्री ने जोर देकर कहा कि पाठ्यक्रम को नया स्वरूप देने, डिजिटल प्रणाली कायम करने जैसे निर्णायक कदम उठाकर 2035 तक उच्च शिक्षा में जीईआर को 50 प्रतिशत तक बढ़ाना आवश्यक है।

छात्र प्रथम दृष्टिकोण से काम करें विश्वविद्यालय

प्रधान ने कहा कि इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए, कुलपतियों के लिए छात्रों की सोच और आकांक्षाओं को आकार देने में उत्प्रेरक के रूप में कार्य करना अनिवार्य है। विश्वविद्यालयों को छात्र-प्रथम दृष्टिकोण अपनाना चाहिए, हमारे सभी सुधार छात्रों पर केंद्रित होने चाहिए क्योंकि वे भविष्य के लिए हमारी राष्ट्रीय शक्ति का मूल हैं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery