Friday, September, 26,2025

शुल्क और प्रतिबंधों का हथियार के रूप में इस्तेमाल : एस जयशंकर

नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को कहा कि दुनिया देख रही है कि शुल्क, प्रतिबंधों और निर्यात नियंत्रणों को हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है और भारत को उन साझेदारों के साथ काम करके इस चुनौती से निपटना चाहिए, जो भरोसेमंद हैं।

'रायसीना डायलॉग' कार्यक्रम के दौरान जयशंकर की यह टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अपने साझेदारों और अन्य देशों पर बराबर का शुल्क लगाने की घोषणा पर बढ़ती वैश्विक चिंताओं के बीच आई है। हालांकि, विदेश मंत्री ने शुल्क के संबंध में ट्रंप की चेतावनी का कोई उल्लेख नहीं किया। व्यापार से संबंधित 'रायसीना डायलॉग' के एक सत्र को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा कि शुल्क, प्रतिबंध, निर्यात नियंत्रण-चाहे हम इन्हें पसंद करें या नहीं, ये वास्तविकता हैं, देश इनका इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने व्यापार को हथियार के रूप में इस्तेमाल किए जाने से उत्पन्न स्थिति से निपटने के तौर-तरीकों पर भी बात की।

उन्होंने कहा कि आज विश्व राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस तरह से व्यावसायिक निर्णय लेते हैं, जैसा कि पहले देखने को नहीं मिलते थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery