Wednesday, April, 30,2025

भारत-फ्रांस राफेल डील साइन... 26 राफेल मरीन मिलेंगे

नई दिल्ली: भारत और फ्रांस ने भारतीय नौसेना के लिए 26 राफेल (मरीन) लड़ाकू विमानों की खरीद के वास्ते लगभग 64,000 करोड़ रुपए के अंतर-सरकारी समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। समझौते के तहत भारत में विमान ढांचे के निर्माण के लिए उत्पादन सुविधाएं और इंजन, सेंसर, हथियारों के रखरखाव, मरम्मत एवं ओवरहॉलिंग (MRO) केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही स्वदेशी हथियारों के एकीकरण के लिए प्रौद्योगिकी हस्तांतरण का भी प्रावधान किया गया है। 

पहला फाइटर जेट 2028 में भारत पहुंचेगा

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि डील के तहत भारत, फ्रांस से 22 सिंगल-सीटर विमान और 4 डबल-सीटर विमान खरीदेगा। ये विमान परमाणु बम दागने की क्षमता से लैस होंगे। हथियारों की खरीद के मामले में यह फ्रांस के साथ भारत की अब तक की सबसे बड़ी डील है। इन विमानों की डिलीवरी 2028 में शुरू होगी और 2030 तक सभी विमान भारत पहुंच जाएंगे। इस दौरान भारतीय नौसेना के चालक दल को भारत और फ्रांस, दोनों देशों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

3 सप्ताह पहले खरीद को मिली थी मंजूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCS) ने तीन सप्ताह पहले इस खरीद को मंजूरी दी थी। समझौते के मुताबिक, अनुबंध पर हस्ताक्षर होने के लगभग पांच वर्षों के भीतर विमानों की आपूर्ति शुरू होगी।

INS विक्रांत पर तैनात होंगे राफेल मरीन

भारत राफेल मरीन विमानों को INS विक्रांत पर तैनात करेगा। विमान बनाने वाली कंपनी दसॉ एविएशन ने इन विमानों में भारत की जरूरत के हिसाब से कई बदलाव किए हैं। इसमें एंटी-शिप स्ट्राइक, न्यूक्लियर हथियार लॉन्च करने की क्षमता और 10 घंटे तक फ्लाइट रिकॉर्ड करने जैसे फीचर शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी भारत को हथियार प्रणाली, स्पेयर पार्ट और एयरक्राफ्ट के जरूरी टूल्स भी देगी।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery