Wednesday, November, 05,2025

अफगानिस्तान की संप्रभुता के लिए प्रतिबद्ध है भारत

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में विदेश मंत्रालाय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कई मुद्दों पर बयान जारी किए। उन्होंने पाकिस्तान अफगानिस्तान में जारी तनाव पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भारत अफगानिस्तान की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और स्वतंत्रता के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। विदेश मंत्रालय का यह बयान ऐसे समय में आया है जब अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच संघर्ष चल रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "पाकिस्तान इस बात से नाराज है कि अफगानिस्तान अपने इलाकों पर संप्रभुता का इस्तेमाल कर रहा है।

पाकिस्तान को लगता है कि उसे बिना किसी रोक-टोक के सीमा पार आतंकवाद फैलाने का अधिकार है।" पाकिस्तान पर सीमा पार आतंकवाद का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, "पाकिस्तान के पड़ोसी इसे स्वीकार नहीं करते। भारत, अफगानिस्तान की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और स्वतंत्रता के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।" उन्होंने बताया कि अमेरिका ने चाबहार बंदरगाह परियोजना पर प्रतिबंधों से भारत को 6 महीने की छूट दी है। प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यह भी कहा कि व्यापार समझौते के लिए अमेरिका के साथ भारत की बातचीत जारी है। दिल्ली में मीडिया ब्रीफिंग में भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, "व्यापार समझौता संपन्न करने के लिए अमेरिकी पक्ष के साथ बातचीत जारी हैं और ये चर्चाएं जारी रहेंगी।"

रूसी तेल कंपनियों पर प्रतिबंधों का कर रहे हैं अध्ययन

रणधीर जायसवाल ने कहा, हमारे निर्णय स्वाभाविक रूप से वैश्विक बाजार की बदलती गतिशीलता को ध्यान में रखते हैं। रणधीर जायसवाल ने कहा कि जहां तक अमेरिका के द्वारा रूस की कंपनियों पर लगाए गए प्रतिबंध की बात है, इससे भारत पर पड़ने वाले प्रभावों का अध्ययन कर रहे है। ईंधन खरीदने का फैसला हमारे 140 करोड़ लोगों की जरूरतों को देखते हुए लिया जाता है। जो कि ऊर्जा सुरक्षा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए विविध स्रोतों से सस्ती ऊर्जा प्राप्त करने की अनिवार्यता से निर्देशित है।

समझौते की समाप्ति पर सौंपा अयनी एयरबेस

केंद्र ने ताजिकिस्तान का अयनी एयरबेस खाली करने की खबर की पुष्टि की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि अयनी एयरबेस के पुनर्निर्माण और विकास के लिए ताजिकिस्तान के साथ भारत सरकार का समझौता था। साल 2022 में इस समझौते की समाप्ति पर यह सुविधा ताजिकिस्तान को सौंप दी गई।

मोदी ने की जापान की नई पीएम से बात

प्रधानमंत्री मोदी और जापानी प्रधानमंत्री के बीच बातचीत पर जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "प्रधानमंत्री ने जापान की नई प्रधानमंत्री सनाए तकाइची से बातचीत की और उन्हें पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी। दोनों नेताओं ने भारत-जापान द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की, जो हमारे लिए एक महत्वपूर्ण साझेदारी है, यह बहुआयामी है। जहां तक क्वाड का संबंध है, हम इसे चारों साझेदारों के बीच कई क्षेत्रों में साझा हितों पर चर्चा के लिए एक मूल्यवान मंच के रूप में देखते हैं।

मानदंडों को पूरा नहीं करने पर भारतीयों को लौटाया

अमेरिका से भारतीयों को वापस भेजे जाने की खबरों पर विदेश मंत्रालय ने कहा, "इस साल जनवरी से अब तक 2790 से अधिक भारतीय नागरिक ऐसे है, जो मानदंडों को पूरा नहीं करते थे। वे अवैध रूप से वहां रह रहे थे और हमने उनकी पहचान, उनकी राष्ट्रीयता की पुष्टि की और वे वापस लौट आए। यह बुधवार तक की स्थिति है। ब्रिटेन की ओर से इस साल लगभग 100 भारतीय नागरिकों को उनकी राष्ट्रीयता की पुष्टि के बाद वापस भेजा गया है।"

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery