Friday, September, 26,2025

दिल्ली के कई निचले इलाकों में बाढ़... पंजाब में हालात और बिगड़े

नई दिल्ली: देश के पर्वतीय राज्यों हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में भारी बारिश और सतलुज, व्यास और रावी नदियों में उफान के कारण पंजाब में बाढ़ से हालात और बदतर हो गए हैं। राज्य के सभी 23 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं और अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है। हरियाणा व दिल्ली के भी कई इलाकों में भी बाढ़ के कारण हाल बेहाल हैं। इन राज्यों के बाद प्रभावित इलाकों में बचाव और राहत कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पुराने रेलवे पुल (ओआरबी) पर बुधवार अपराह्न एक बजे यमुना नदी का जलस्तर 207 मीटर तक बढ़ जाने के कारण निचले बाढ़ग्रस्त इलाकों से 7,500 से अधिक लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। इन लोगों को 25 स्थानों पर स्थापित राहत शिविरों में ठहराया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के पांच जिलों पूर्व, उत्तर, दक्षिण-पूर्व, उत्तर-पूर्व और मध्य दिल्ली से 7,500 में अधिक लोगों को निकाला गया है। केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि वजीराबाद और हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे भारी मात्रा में पानी छोड़े यमुना नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। सुबह आठ बजे हथिनीकुंड बैराज से नदी में 1.62 लाख क्यूसेक और वजीराबाद बैराज से 1.38 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। हरियाणा के कई हिस्सों में एक बार फिर मुसलधार बारिश हुई, जिससे नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और जनजीवन प्रभावित हुआ है।

वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन

समूचे जम्मू कश्मीर में बुधवार को भारी बारिश के कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया है। बाढ़ग्रस्त अखनूर के एक गांव में 40 लोग फंस गए। अनंतनाग जिले में पुलिस ने भारी बारिश के कारण जलस्तर बढ़ने से एक पुल के नीचे फंसे 25 बजारा परिवारों को बचाया। रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर बुधवार को भूस्खलन हुआ जिसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

पंजाबः शिक्षण संस्थान 7 तक बंद

पंजाब 1988 के बाद से सबसे भीषण बाढ़ से जूझ रहा है। बचाव और राहत कार्य युद्ध स्तर पर जारी है और विभिन्न स्थानों से 3.50 लाख से अधिक लोग मदद के इंतजार में हैं। रूपनगर जिला प्रशासन ने सतलुज नदी के पास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा है। भारी बारिश के बाद रूपनगर और पटियाला जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है और लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया गया है, जबकि सभी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय सात सितंबर तक के लिए बंद कर दिए गए हैं।

हिमाचल में चार शव और बरामद

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बीच बचाव कर्मियों ने मंडी जिले में भूस्खलन के बाद मलबे से चार और शव बरामद किए जिससे मृतकों की संख्या सात हो गई है। कुल्लू जिले में दो मकान ढह जाने से एनडीआरएफ के एक जवान समेत दो लोगों की मौत की आशंका है। एक आदेश में कहा गया है कि खराब मौसम को देखते हुए राज्य में सभी सरकारी और निजी कॉलेज व स्कूल सात सितंबर तक बंद रहेंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery