Thursday, June, 26,2025

अक्टूबर 2026 से शुरू होगी जातीय जनगणना

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश में पहली बार जातीय जनगणना कराने का फैसला लिया है, जिसे दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। गृह मंत्रालय ने बुधवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पहले चरण की शुरुआत 1 अक्टूबर, 2026 से होगी। इस चरण में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर और लद्दाख जैसे चार पहाड़ी राज्यों में जातीय जनगणना की जाएगी। वहीं, दूसरा चरण 1 मार्च 2027 से शुरू होगा, जिसमें देश के बाकी राज्यों में जनगणना की जाएगी। इस जनगणना में जातीय आंकड़ों के साथ-साथ आम जनसंख्या की गणना भी की जाएगी। नोटिफिकेशन 16 जून 2025 तक राजपत्र में प्रकाशित किया जाएगा। पिछली जनगणना 2011 में की गई थी, और जनगणना 2021 की पूरी तैयारी हो चुकी थी। लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते इसे स्थगित करनी पड़ी।

2011 के आंकड़े अब तक जारी नहीं

2011 में मनमोहन सिंह सरकार ने सामाजिक-आर्थिक और जातिगत जनगणना करवाई थी, जिसे ग्रामीण विकास, शहरी विकास और गृह मंत्रालयों ने मिलकर संचालित किया था। हालांकि, इस सर्वे के आंकड़े अब तक सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। केवल SC-ST हाउसहोल्ड के आंकडे ग्रामीण विकास मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
जनगणना अधिनियम 1948 में SC-ST की गणना का प्रावधान है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery