Friday, September, 26,2025

भारत-EU एफटीए को अंतिम रूप जल्दः गोयल

नई दिल्ली: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत और यूरोपीय संघ एक व्यापक एवं संतुलित मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं। इससे दोनों पक्षों के कारोबारियों और उपभोक्ताओं को लाभ होगा। वाहन कल-पुर्जा विनिर्माताओं के संगठन (एक्मा) को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह का समझौता एकतरफा व्यवस्था नहीं हो सकता, क्योंकि हर बातचीत में निष्पक्षता और संतुलन सुनिश्चित करने के लिए कुछ हद तक लेन-देन शामिल होता है। इस प्रस्तावित समझौते को लेकर मेरी यूरोपीय संघ के व्यापार आयुक्त मारोस सेफचोविच के साथ घंटों तक जोरदार बहस और चर्चा हुई।

साझेदारी के नए रास्ते खुलेंगे

गोयल ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रक्रिया के माध्यम से काफी संभावनाएं खुलेगी तथा इससे व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और गहन आर्थिक भागीदारी के अवसर खुलेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि वाहन कलपुर्जा क्षेत्र जैसे उद्योग को भारत-यूरोपीय संघ साझेदारी के तहत तैयार किए जा रहे प्रावधान आकर्षक और संभावनाओं से भरपूर लगेंगे। यह समझौता भारतीय विनिर्माताओं के लिए अपने यूरोपीय समकक्षों और दुनिया के अन्य हिस्सों की कंपनियों के साथ साझेदारी करने के नए रास्ते खोलेगा, जिससे संयुक्त उद्यमों, प्रौद्योगिकी साझेदारियों और सहयोगात्मक नवाचार को प्रोत्साहन मिलेगा। गोयल ने कहा कि भारत लागत प्रतिस्पर्धा के मामले में महत्वपूर्ण लाभ प्रदान करता है, चाहे वह डिजाइन, विकास या अनुसंधान और विकास के क्षेत्र में हो।

टैरिफ भारत के साथ दरार पैदा करता है: ट्रंप

न्यूयॉर्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि रूसी तेल खरीदने को लेकर भारत पर टैरिफ (शुल्क) लगाना आसान काम नहीं है और यह भारत के साथ दरार पैदा करता है। ट्रंप ने शुक्रवार को 'फॉक्स एंड फ्रेंड्स' को दिए साक्षात्कार में कहा,, भारत उनका (रूसी तेल का) सबसे बड़ा ग्राहक है। मैंने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया क्योंकि वे रूस से तेल खरीद रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि याद रखें कि यह हमारी समस्या से कहीं अधिक यूरोप की समस्या है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery