Thursday, June, 26,2025

हरित, स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य के लिए सरकार की कई अहम पहल

नई दिल्ली: आज जब विश्व पर्यावरण संकट के दौर से गुजर रहा है, भारत ने यह साबित किया है कि विकास और पर्यावरण संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं। पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कई उल्लेखनीय कदम उठाए हैं।

मोदी सरकार की नीति पर्यावरण के साथ विकास पर आधारित रही है, जहां आर्थिक प्रगति के साथ प्रकृति की रक्षा को भी प्राथमिकता दी गई। सरकार सभी के लिए एक हरित, स्वस्थ और अधिक सुरक्षित भविष्य बनाने के लिए काम कर रही है। उम्मीद है कि इस दिशा में की जा रही पहल वैश्विक जलवायु संकट के समाधान में भी एक प्रमुख भूमिका निभाएगी।

स्वच्छ ऊर्जा की ओर बढ़ता भारत

भारत ने नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में जबरदस्त प्रगति की है। वह सौर ऊर्जा का विश्व में तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक बन गया है। वित्त वर्ष 2024-25 में, भारत ने अक्षय ऊर्जा क्षमता में रिकॉर्ड 29.52 गीगावाट की वृद्धि की, जिससे कुल स्थापित क्षमता बढ़कर 220.10 गीगावाट हो गई। जो वित्त वर्ष 2023-24 में 198.75 गीगावाट थी। यह 2030 तक 500 गीगावाट गैर-जीवाश्म ईंधन लक्ष्य की दिशा में मजबूत प्रगति को दर्शाता है।

'इंटरनेशनल सोलर अलायंस' जैसी पहल में शामिल

भारत और फ्रांस ने 2015 में सीओपी-21 लॉन्च किया। इसके 105 सदस्य देश है और इसका लक्ष्य 2030 तक सौर ऊर्जा में 1 ट्रिलियन डॉलर का निवेश जुटाना है।

प्रगति के अहम मुकाम

सौर ऊर्जा: भारत की सौर ऊर्जा स्थापित क्षमता में 25.46 गुना वृद्धि हुई है। 2014 में 2.82 गीगावाट से बढ़कर अप्रैल 2025 में 71.78 गीगावाट हो गई।

पवन ऊर्जा: पवन ऊर्जा क्षमता में 2.38 गुना वृद्धि हुई है, जो मार्च गवदगीगावाट से बढ़कर मार्च 2025 में 50.04 गीगावाट हो गई है। सरकार ने 2030 तक 140 गीगावाट पवन ऊर्जा क्षमता हासिल करने का लक्ष्य रखा है।

परमाणु ऊर्जा: परमाणु ऊर्जा क्षमता में 2014 से 84% की वृद्धि देखी गई है, जो 2025 में 4.78 गीगावाट से बढ़कर 8.78 गीगावाट हो गई है। सरकार ने 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है।

वैश्विक मान्यता: भारत अक्षय ऊर्जा के आकर्षण सूचकांक में 7 वें स्थान पर है। यह स्वच्छ ऊर्जा में इसके बढ़ते वैश्विक नेतृत्व को दर्शाता है।

राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन: जनवरी 2023 में लॉन्च किए गए इस मिशन का उद्देश्य भारत को हरित हाइड्रोजन उत्पादन और निर्यात का वैश्विक केंद्र बनाना है। इसका लक्ष्य 2030 तक 5 एमएमटी वार्षिक क्षमता हासिल करना है, जिसमें 8 लाख करोड़ रुपए से अधिक का निवेश की योजना।

पीएम मोदी ने घोषित की 'पंचामृत' रणनीति

ये हैं भारत के लक्ष्य

  • 2030 तक गैर-जीवाश्म ऊर्जा क्षमता को 500 गीगावाट तक पहुंचाने का लक्ष्य
  • 2030 तक 50 प्रतिशत ऊर्जा आवश्यकताएं नवीकरणीय ऊर्जा से होंगी पूरी
  • 2030 तक के कुल प्रोजेक्टेड कार्बन एमिशन में एक बिलियन टन की कमी
  • 2030 तक कार्बन इंटेन्सिटी को 45 प्रतिशत से भी कम करना
  • 2070 तक नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य

पीएम सूर्य घरः मुफ़्त बिजली योजना

  • 15 फरवरी, 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरू की यह योजना
  • अप्रैल 2025 तक 11.88 लाख घरों में पहुंचा रूफटॉप सोलर सब्सिडी और ऋण तक आसान पहुंच से आगे बढ़ रही है योजना

वन संरक्षण और जैव विविधता

एक दशक में भारत के वन क्षेत्र में वृद्धि दर्ज की गई है। वनों के संरक्षण के साथ-साथ जैव विविधता की रक्षा के लिए भी कई कार्यक्रम चलाए गए हैं। अमृत सरोवर मिशन के तहत देशभर में हजारों जलाशयों का पुनरुद्धार हुआ।

प्रोजेक्ट चीता

प्रोजेक्ट चीता के तहत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर 2022 को नामीबिया से लाए गए आठ जंगली चीतों को कुनो नेशनल पार्क में छोड़ा। इस परियोजना ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की जब 70 वर्षों में पहली बार भारत में चीता शावकों का जन्म हुआ।

बाघों की आबादी दोगुनी से ज्यादा

भारत में कम से कम 3682 बाघ होने का अनुमान है और अब यहां दुनिया की बाघ आबादी का 75% से ज्यादा हिस्सा रहता है।

प्रोजेक्ट लॉयन

एशियाई शेरों के दीर्घकालिक संरक्षण के लिए प्रोजेक्ट लायन की 15 अगस्त, 2020 को घोषणा की गई। यह परियोजना गुजरात में केंद्रित है। देश में 2010 में अनुमानित 411 शेर थे। 2025 तक यह संख्या बढ़कर 891 हो गई।

 

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery