Tuesday, November, 25,2025

विकासशील देशों को संसाधन सहायता जरूरी: भूपेंद्र यादव

नई दिल्ली: भारत ने आगामी संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन (सीओपी 30) से आग्रह किया है कि वह विकासशील देशों की जलवायु अनुकूलन और उत्सर्जन नियंत्रण के लिए संसाधनों की कमी दूर करने पर ठोस कदम उठाए। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने ब्रासीलिया में आयोजित 'प्री सीओपी-30' बैठक में कहा कि अब केवल समीक्षा का नहीं, बल्कि वास्तविक कार्रवाई का समय है। यादव ने 'ग्लोबल स्टॉक टेक' सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि लगातार आकलन के बजाय महत्वाकांक्षी उपायों को लागू करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विकासशील देशों के पास अनुकूलन और शमन के लिए संसाधनों की भारी कमी है, जिसे तुरंत दूर करने की जरूरत है। 'ग्लोबल स्टॉक टेक' पेरिस समझौते 2015 के तहत हर पांच साल में होने वाली एक समीक्षा प्रक्रिया है, जिसमें वैश्विक तापमान वृद्धि को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित रखने की दिशा में देशों की सामूहिक प्रगति का मूल्यांकन किया जाता है। इस वर्ष पेरिस समझौते को अपनाए जाने के 10 वर्ष पूरे हो रहे हैं।

मंत्री यादव ने वैज्ञानिक आकलनों को शामिल करने में जल्दबाजी से बचने की सलाह देते हुए कहा कि किसी भी निष्कर्ष को वैश्विक प्रासंगिकता के साथ गहराई से परखा जाना चाहिए। 'प्री-सीओपी' बैठक के इतर यादव ने संयुक्त राष्ट्र जलवायु प्रमुख साइमन स्टील, सीओपी-30 के नामित अध्यक्ष आंद्रो कोरिया डी लागो, और यूरोपीय संघ के जलवायु आयुक्त वोपके होएकस्ट्रा से भी मुलाकात की। उन्होंने बताया कि स्टील के साथ चर्चा बहुपक्षीय सहयोग के जरिए वैश्विक जलवायु कार्रवाई को मजबूत करने, जबकि लागो के साथ वार्ता ऊर्जा सुरक्षा और अनुकूलन उपायों पर ठोस प्रगति पर केंद्रित रही।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery