Friday, June, 27,2025

भारत मध्य एशियाई देशों के साथ व्यापार-सहयोग बढ़ाने का इच्छुक

नई दिल्ली: भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद उसके साथ खड़े रहने के लिए मध्य एशियाई देशों की शुक्रवार को सराहना की और कहा कि वह कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उजबेकिस्तान के लिए एक विश्वसनीय विकास भागीदार होगा।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत-मध्य एशिया वार्ता में अपने संबोधन में कहा कि भारत इन पांचों देशों के साथ संपर्क, व्यापार, पर्यटन और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का इच्छुक है। उन्होंने कहा, आपके देश भारत के साथ खड़े रहे और पहलगाम में अप्रैल में हुए आतंकी हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि भारत मध्य एशिया के साथ अपने सदियों पुराने सभ्यतागत और सांस्कृतिक संबंधों को "गहराई से संजोए हुए है"।

जयशंकर ने कहा कि जुलाई 2015 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की क्षेत्र के सभी पांच देशों की लगातार यात्राओं के बाद भारत और मध्य एशिया के बीच सहयोग को काफी बढ़ावा मिला है। भारत आप सभी के लिए एक विश्वसनीय विकास साझेदार बना हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछले दशक में व्यापार, आर्थिक और निवेश संबंध काफी मजबूत हुए हैं। उन्होंने कहा, आज हम अनेक सीधी उड़ानों से अच्छी तरह जुड़े हुए हैं। हमारी बढ़ी हुई कनेक्टिविटी से दोनों तरफ से पर्यटन और व्यवसाय में वृद्धि हुई है। जयशंकर ने कहा कि भारत और मध्य एशियाई देश व्यापार और निवेश, रक्षा, क्षेत्रीय संपर्क, सुरक्षा और नई एवं उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्रों में पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

2019 में शुरू हुआ वार्ता का सिलसिला

जनवरी 2019 में समरकंद में शुरू की गई भारत-मध्य एशिया वार्ता विदेश मंत्रियों की एक अहम बैठक है। यह भारत और मध्य एशिया के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य करती है। दूसरी बैठक अक्टूबर 2020 में डिजिटल तरीके से हुई और उसमें क्षेत्रीय सुरक्षा, आतंकवाद निरोध और बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया। तीसरी बैठक दिसंबर 2021 में नई दिल्ली में हुई और उसमें भारत और मध्य एशिया के बीच संबंधों को और प्रगाढ़ करने के लिए कनेक्टिविटी पर जोर दिया गया।

ऐतिहासिक रिश्तों को संजोए हुए है भारत: मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्रियों से मुलाकात के बाद कहा कि भारत मध्य एशिया के देशों के साथ अपने ऐतिहासिक संबंधों को बखूबी संजोए हुए है। मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि भारत और ये मध्य एशियाई देश आतंकवाद के खिलाफ अपनी सामूहिक लड़ाई में हढ़ बने हुए हैं। उन्होंने कहा, हम आपसी प्रगति और समृद्धि के लिए व्यापार, संपर्क, ऊर्जा, वित्तीय प्रौद्योगिकी, खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य में अपने सहयोग को और प्रगाढ़ करने के लिए साथ मिलकर काम करने को उत्सुक है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery