Thursday, June, 26,2025

गृह मंत्री अमित शाह ने की जनगणना तैयारियों की समीक्षा

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को यहां केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आगामी जनगणना की तैयारियों की समीक्षा की। भारत की 16वीं जाति गणना जनगणना 2027 में की जाएगी, जिसकी संदर्भ तिथि लद्दाख जैसे बर्फीले क्षेत्रों में एक अक्टूबर, 2026 तथा देश के बाकी हिस्सों में एक मार्च, 2027 होगी।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक जनगणना कराने की अधिसूचना सोमवार को सरकारी राजपत्र में प्रकाशित की जाएगी। बयान में कहा गया कि गृह मंत्री ने यहां केंद्रीय गृह सचिव, भारत के महापंजीयक एवं जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आगामी जनगणना की तैयारियों की समीक्षा की।

दो चरणों में होगी जनगणना

जनगणना दो चरणों में की जाएगी। पहले चरण में 'हाउसलिस्टिंग ऑपरेशन' (एचएलओ) के तहत प्रत्येक घर, संपत्ति और सुविधाओं के बारे में जानकारी एकत्र की जाएगी। इसके बाद, दूसरे चरण यानी जनसंख्या आकलन (पीई) किया जाएगा जिसमें प्रत्येक घर के प्रत्येक व्यक्ति की गिनती, सामाजिक-आर्थिक, सांस्कृतिक और अन्य जानकारी एकत्रित की जाएगी। जनगणना में जातिगत गणना भी की जाएगी।

34 लाख गणनाकार करेंगे जनगणना

गृह मंत्रालय के मुताबिक जनगणना गतिविधियों के लिए लगभग 34 लाख गणनाकार एवं पर्यवेक्षक तथा लगभग 1.3 लाख जनगणना पदाधिकारी तैनात किए जाएंगे। यह जनगणना भारत की 16वीं तथा स्वतंत्रता के बाद की 8वीं जनगणना है। बयान के मुताबिक आगामी जनगणना मोबाइल एप्लीकेशन का उपयोग करके डिजिटल माध्यम से की जाएगी। लोगों को स्व-गणना का प्रावधान भी उपलब्ध कराया जाएगा। बयान में कहा गया है कि संग्रहण, प्रेषण और भंडारण के समय डेटा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बहुत कड़े डेटा सुरक्षा उपाय लागू किए जाएंगे। यह जनगणना 16 वर्षों के बाद की जाएगी, क्योंकि पिछली जनगणना 2011 में की गई थी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery