Friday, June, 27,2025

सोलहवीं जनगणना के लिए अधिसूचना जारी

नई दिल्ली: भारत सरकार ने सोमवार को 16वीं राष्ट्रीय जनगणना की अधिसूचना जारी कर दी है, जिसमें पहली बार जातिगत गणना को भी शामिल किया गया है। यह जनगणना वर्ष 2027 में आयोजित की जाएगी। लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे बर्फीले क्षेत्रों के लिए जनगणना की संदर्भ तिथि एक अक्टूबर 2026 होगी, जबकि देश के बाकी हिस्सों में यह तिथि एक मार्च 2027 निर्धारित की गई है। सरकारी अनुमान के अनुसार इस विशाल जनगणना अभियान पर लगभग 13,000 करोड़ रुपए खर्च किए जा सकते हैं। यह जनगणना 34 लाख से अधिक गणनाकर्ताओं और पर्यवेक्षकों के माध्यम से डिजिटल उपकरणों की मदद से की जाएगी।

पूछे जाएंगे ये सवाल

जनगणना दो चरणों में होगी। पहले चरण में हाउसलिस्टिंग और दूसरे चरण में जनसंख्या गणना। नागरिकों से उनकी आय, संपत्ति, सुविधाएं, वाहन, शिक्षा, अनाज उपयोग, महिला मुखिया की स्थिति और डिजिटल पहुंच जैसे सवाल पूछे जाएंगे। जनगणना 2021 कोविड-19 के चलते स्थगित हो गई थी, जिससे यह जनगणना 16 साल बाद हो रही है। अब इस प्रक्रिया को डिजिटल, सुरक्षित और समावेशी बनाने के लिए व्यापक तैयारी की जा रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery