Saturday, April, 26,2025

भारत ने प्रमुख देशों से कहा-आतंकवाद कतई बर्दाश्त नहीं

नई दिल्ली: भारत ने गुरुवार को लगभग सभी जी 20 सदस्य देशों के राजनयिकों और अपने रणनीतिक साझेदारों को पहलगाम आतंकी हमले और सीमा पार आतंकवाद से इसके संबंध के बारे में जानकारी दी। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने यह जानकारी दी। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने राजनयिकों को मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ भारत की बर्दाश्त नहीं करने की नीति के बारे में भी बताया। राजनयिकों को जानकारी भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ कई कदमों की घोषणा के एक दिन बाद दी। भारत ने बुधवार को पाकिस्तानी सैन्य प्रतिनिधियों को निष्कासित करने, 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित करने और अटारी चौकी को बंद करने सहित कई कदम उठाए हैं।

कई देश बैठक में हुए शामिल

भारत के रुख से अवगत कराने के लिए हुई बैठक में अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, रूस, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया और चीन जैसे जी 20 सदस्य देशों के राजनयिक शामिल हुए। बैठक में यूएई, कतर और मलेशिया सहित भारत के करीबी रणनीतिक साझेदार देशों के राजनयिक उपस्थित रहे।

शाह व जयशंकर राष्ट्रपति से मिले

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी को पहलगाम आतंकी हमले की जानकारी दी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery