Thursday, June, 26,2025

जापान को पीछे छोड़ा, अब जर्मनी से आगे निकलने की तैयारी

नई दिल्ली: भारत के वैश्विक आर्थिक मंच पर एक और बड़ी छलांग लगाकर जापान को पीछे छोड़ते हुए चौथी अर्थव्यवस्था बनने का देशभर में स्वागत हो रहा है। कई केंद्रीय मंत्रियों और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने देश की इस सफलता का स्वागत किया है और इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को दिया है। अब भारत की नजर तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने पर होगी।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) का अनुमान है कि अगर यही रफ्तार रही तो भारत अगले 2-3 वर्षों में जर्मनी को भी पीछे छोड़कर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। भारत की विकास दर 2025 में 6.2% और 2026 में 6.3% रहने की संभावना है।

ज्ञात रहे कि नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बीवी आर सुब्रह्मण्यम ने शनिवार को नीति आयोग की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए घोषणा की थी कि भारत ने जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का दर्जा हासिल कर लिया है।

उन्होंने कहा, हमारी अर्थव्यवस्था 4 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर (हम 4,000 अरब डॉलर) को पार कर गई है। यह मेरा नहीं बल्कि IMF का आंकड़ा है। भारत अब जापान से आगे निकल गया है।

त्रिपुरा के सीएम ने दी पीएम को बधाई

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी कि उन्होंने देश को जापान को पछाड़कर चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'फेसबुक' पर लिखा, मोदी सरकार इतिहास रचने के लिए जानी जाती है। इस बार इतिहास रचने के साथ-साथ इसने देश को गौरवान्वित भी किया है। भारत चार हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन गया है।

क्या कहती है आईएमएफ की रिपोर्ट

आईएमएफ की वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक (अप्रैल 2025) रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2026 में भारत की GDP करीब 4,187 अरब डॉलर होगी। वहीं, जापान की GDP अनुमानित रूप से 4,186 अरब डॉलर रहने की संभावना है। भारत 2024 तक दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था। आईएमएफ का कहना है कि भारत 2025 और 2026 में क्रमश: 6.2% और 6.3% की दर से विकास करेगा। इसके विपरीत वैश्विक अर्थव्यवस्था की विकास दर 2025 में 2.8% और 2026 में 3% रहने की संभावना है।

मोदी सरकार के 11 वर्षों के कार्यों का नतीजाः जितेंद्र सिंह

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को जम्मू में कहा कि भारत का जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार द्वारा पिछले 11 वर्षों में किए गए कार्यों का नतीजा है। केंद्र सरकार ने 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री मोदी के सत्ता में आने के बाद देश ने अपनी रक्षा प्रणाली को भी मजबूत किया और पाकिस्तान के खिलाफ हालिया सैन्य सफलता ने आलोचकों के मुंह बंद कर दिए।

पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व का नतीजाः सीएम नायडू

विजयवाड़ा। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने रविवार को कहा कि भारत का विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और मजबूत आर्थिक शासन को दर्शाता है। नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने जपान को पीछे छोड़ते हुए 4200 अरब अमेरिकी डॉलर का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) हासिल किया है और अब वह विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण को साकार करने की राह पर है।

4 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के क्या हैं मायने

देश में एक साल में जितना उत्पादन, सेवाएं और कारोबार होता है, उन सभी की कुल कीमत अब 4 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच चुकी है।

अब कौन हैं भारत से आगे

अमेरिका, चीन और जर्मनी ही भारत से आगे

क्या है उम्मीद

आर्थिक प्रगति मौजूदा रफ्तार से चलती रही तो आने वाले 2 से 3 वर्षों में भारत बन सकता है दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

क्या हैं इसके मायने

भारत पर निवेशकों का विश्वास बढ़ा है। भारत की युवा आबादी, बढ़ता मध्यम वर्ग और टेक्नोलॉजी हब बनता इको-सिस्टम यह दिखाता है कि यह ग्रोथ सिर्फ तात्कालिक नहीं, बल्कि टिकाऊ है

चुनौतियां भी हैं,

  • प्रति व्यक्ति आय अब भी है कम
  • आयात पर बनी हुई है निर्भरता
  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery