Tuesday, November, 25,2025

42 दिनों में 52 लाख से ज्यादा वाहनों की रिकॉर्ड बिक्री

नई दिल्ली: देश में इस साल 42 दिनों के त्योहारी सीजन में ऑटोमोबाइल रिटेल सेल्स में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। FADA (फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन) ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार सेल्स में 21% की बढ़ोतरी हुई है। इस ग्रोथ में पैसेंजर व्हीकल्स और टू-व्हीलर्स की रिकॉर्ड बिक्री ने बड़ा रोल निभाया। GST दरों में बदलाव के बाद कीमतें घटने से ग्राहकों में उत्साह नजर आया। इस बार के फेस्टिव पीरियड में कुल 52,38,401 यूनिट्स बेची गईं, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 43,25,632 यूनिट्स था। FADA के प्रेसिडेंट सी.एस. विग्नेश्वर ने कहा, 2025 का फेस्टिव सीजन भारत के ऑटो रिटेल सेक्टर के लिए एक ऐतिहासिक समय साबित हुआ है।

श्री व्हीलर और कॉमर्शियल व्हीकल्स

फेस्टिव सीजन के दौरान तीन-व्हीलर बिक्री में 9% और कॉमर्शियल व्हीकल्स में 15% की बढ़त हुई। अक्टूबर महीने में ऑटो रिटेल सेल्स में 41% की सालाना बढ़त दर्ज की गई और कुल बिक्री 40,23,923 यूनिट रही। पैसेंजर व्हीकल बिक्री 11% बढ़कर 5,57,373 यूनिट हुई और टू-व्हीलर सेल्स में 52% की बड़ी बढ़त दर्ज हुई।

टैक्स दरें कम होने से बढ़ी खरीदारी

विग्नेश्वर ने कहा कि किफायती दाम बढ़ाने और मध्यम वर्ग की खपत बढ़ाने के जीएसटी 2.0 का असर साफ दिखाई दिया। कॉम्पैक्ट और सब-4 मीटर कार की बिक्री में जोरदार उछाल देखा गया, क्योंकि टैक्स की दरें कम होने से खरीदारी का आधार बढ़ा। कई डीलर ने बताया कि कुछ मॉडल में खुदरा बिक्री की गति उसकी सप्लाई से भी ज्यादा रही है। इसका मतलब है कि जितनी वाहनों की सप्लाई नहीं हुई, उससे ज्यादा मार्केट में डिमांड रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery