Thursday, June, 26,2025

रक्षा संबंधों की समीक्षा... दोनों देशों के रिश्ते होंगे और मजबूत

नई दिल्ली: भारत तथा ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को अपने रणनीतिक संबंधों को और बढ़ाने का संकल्प लिया। इसके साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहलगाम में बर्बर आतंकी हमले पर नई दिल्ली की ठोस जवाबी कार्रवाई के प्रति ऑस्ट्रेलिया के स्पष्ट समर्थन की सराहना की।

सिंह ने अपने ऑस्ट्रेलियाई उपप्रधानमंत्री व रक्षा मंत्री रिचर्ड मालेंस के साथ द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के विभिन्न पहलुओं तथा पाकिस्तान से लगती सीमा पर भारत की गंभीर चुनौतियों पर व्यापक चर्चा की। ऑस्ट्रेलिया में पिछले महीने संसदीय चुनाव में लेबर पार्टी की जीत के बाद प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के दूसरी बार सत्ता में बने रहने के बाद मालेंस भारत की यात्रा करने वाले पहले वरिष्ठ ऑस्ट्रेलियाई मंत्री हैं। मार्लेस की नई दिल्ली यात्रा भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी की पांचवीं वर्षगांठ के अवसर पर हो रही है। इस साझेदारी से दोनों देशों के बीच विशेष रूप से समुद्री क्षेत्र में रक्षा संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने में मदद मिली है।

भारत के समर्थन के लिए ऑस्ट्रेलिया को दिया धन्यवाद

बैठक के बाद सिंह ने पहलगाम में आतंकी हमले के खिलाफ भारत की मजबूत जवाबी कार्रवाई के प्रति स्पष्ट समर्थन को लेकर ऑस्ट्रेलिया को धन्यवाद दिया। रक्षा मंत्री ने कहा कि उन्होंने और मार्लेस ने भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा साझेदारी की विस्तृत समीक्षा की। ऑस्ट्रेलिया के उपप्रधानमंत्री मार्लेस दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया के चार देशों की यात्रा के तहत भारत आए हैं। समझा जाता है कि वार्ता के प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में से एक हिंद-प्रशांत क्षेत्र में द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को मजबूत करना था। यह एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें चीनी सैन्य ताकत में वृद्धि देखी गई है। टेलीविजन पर प्रसारित टिप्पणियों में सिंह ने द्विपक्षीय रक्षा संबंधों में 'महत्वपूर्ण मील के पत्थर' हासिल करने का उल्लेख किया तथा उसे और आगे ले जाने के लिए नए जोश के साथ काम करने की उम्मीद जताई। सिंह ने भारत की पश्चिमी सीमा पर "अत्यधिक चुनौतिया" पेश आने का जिक्र किया। उनका इशारा पाकिस्तान समर्थित सीमा पार आतंकवाद की और था।

भारत के साथ रिश्ते सर्वोच्च प्राथमिकता वाले

मार्लेस ने कहा कि भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया का संबंध सर्वोच्च प्राथमिकता वाला है। उन्होंने पहलगाम हमले पर भारत के साथ एकजुटता प्रकट करने से संबंधित ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के संदेश से भी अवगत कराया। मार्लेस ने कहा कि हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि आतंकवाद से लड़ने में ऑस्ट्रेलिया भारत और सभी देशों के साथ खड़ा है। ऑस्ट्रेलियाई उपप्रधानमंत्री ने भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष रुकने का भी स्वागत किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery