Friday, September, 26,2025

2040 में भारतीय अंतरिक्ष यात्री चांद पर उतरेगाः जितेंद्र सिंह

नई दिल्ली: लोकसभा में सोमवार को विपक्ष के हंगामे के बीच केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने घोषणा की कि वर्ष 2040 में एक भारतीय अंतरिक्ष यात्री चांद की सतह पर उतरेगा। यह बयान भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) यात्रा पर हुई चर्चा के दौरान आया। सदन की कार्यवाही दो बार स्थगन के बाद दोपहर 2 बजे शुरू हुई, जिसके बाद 'अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री-2047 तक विकसित भारत के लिए अंतरिक्ष कार्यक्रम की भूमिका' विषय पर विशेष चर्चा प्रारंभ की गई। सिंह ने शुभांशु  शुक्ला की यात्रा का उल्लेख करते हुए बताया कि आईएसएस पर किए गए प्रयोगों में स्वदेशी किट का उपयोग किया गया, जो आत्मनिर्भर भारत के मंत्र को दर्शाता है। मंत्री ने बताया कि निजी क्षेत्र के लिए 2020 में अंतरिक्ष क्षेत्र खोले जाने के बाद भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था आठ अरब डॉलर तक पहुंच चुकी है और अगले दशक में 45 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।

विपक्ष पर साधा निशाना

शुक्ला की यात्रा का उल्लेख करते हुए बताया कि आईएसएस पर किए गए प्रयोगों में स्वदेशी किट का उपयोग किया गया, जो आत्मनिर्भर भारत के मंत्र को दर्शाता है। मंत्री ने बताया कि निजी क्षेत्र के लिए 2020 में अंतरिक्ष क्षेत्र खोले जाने के बाद भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था आठ अरब डॉलर तक पहुंच चुकी है और अगले दशक में 45 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।
मंत्री जितेंद्र सिंह ने विपक्ष की नारेबाजी की ओर इशारा करते हुए कहा, जब पूरा देश अंतरिक्ष उपलब्धियों का जश्न मना रहा है, विपक्ष बधाई तक देने को तैयार नहीं है। नाराजगी सरकार से हो सकती है, लेकिन एक अंतरिक्ष यात्री से नहीं। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि विपक्ष धरती से नाराज है, आकाश से नाराज है और अब अंतरिक्ष से भी नाराज है।

गर्व का क्षण

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुभांशु शुक्ला का स्वागत करते हुए कहा, उनकी सफल यात्रा 140 करोड़ भारतीयों के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत है। हंगामे के कारण चर्चा पूरी नहीं हो सकी और कार्यवाही दोपहर ढाई बजे दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।

पीएम मोदी ने शुभांशु शुक्ला से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से मुलाकात की। भारत लौटने के बाद शुक्ला ने सोमवार को प्रधानमंत्री से लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर भेंट की। मोदी ने इसरो अंतरिक्ष यात्री की जैकेट पहने शुक्ला को गले लगाकर गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके साथ चलकर सम्मान प्रकट किया। इस अवसर पर शुक्ला ने पीएम मोदी को मिशन पैच भेंट किया और अंतरिक्ष से ली गई तस्वीरें भी साझा कीं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery