Thursday, June, 26,2025

भारत में बनेगा 5वीं पीढ़ी का स्वदेशी लड़ाकू विमान

नई दिल्ली: भारत की वायु शक्ति को नई ऊंचाई देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पांचवीं पीढ़ी के 'उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान' (एएमसीए) परियोजना के निष्पादन मॉडल को मंजूरी दे दी है। यह स्टील्थ तकनीक वाला अत्याधुनिक लड़ाकू विमान भारत में ही विकसित किया जाएगा। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह मॉडल देश की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने और एक मजबूत घरेलू एयरोस्पेस औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। वैमानिक विकास एजेंसी (ADA) इस परियोजना को सार्वजनिक और निजी उद्योग भागीदारों के सहयोग से संचालित करेगी। इस निष्पादन मॉडल के तहत भारतीय कंपनियों को स्वतंत्र रूप से या संयुक्त उपक्रमों के रूप में बोली लगाने की अनुमति होगी। परियोजना की अनुमानित विकास लागत करीब 15,000 करोड़ आंकी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति पहले ही इस परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी दे चुकी है। एएमसीए भारत को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर एक मजबूत कदम दिलाने वाला साबित हो सकता है।

एएमसीए की खासियतें

वजन और आकार: मध्यम वजन वर्ग (लगभग 25 टन), जो राफेल और सुखोई से छोटा लेकिन तेज-फुर्तीला होगा।

रेंज और गति: 1,000 किमी से अधिक की रेंज और मैक 1.8+ की गति।

हथियार: हवा से हवा, हवा से जमीन और स्टील्थ मिसाइलें, जैसे Astra और BrahMos-NG

उन्नत रडार: AESA रडार, जो कई लक्ष्यों को एक साथ ट्रैक कर सकता है।

स्टील्थ तकनीक: रडार से बचने की क्षमता, जिससे दुश्मन आसानी से पकड़ नहीं पाएंगे।

सुपरक्रूज: बिना आफ्टरबर्नर के ध्वनि की गति से अधिक उड़ान भरने की क्षमता।

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई): स्वचालित निर्णय लेने और नेटवर्क-केंद्रित युद्ध में मदद।

इंजन: शुरुआत में GE F414 इंजन, लेकिन बाद में स्वदेशी AL-51 इंजन विकसित किया जाएगा।

लो-ऑब्जर्वेबल डिजाइन: रडार क्रॉस-सेक्शन को कम करने के लिए विशेष डिजाइन, जो इसे स्टील्थ बनाता है।

Mk1: : 2027 में भरेगा उड़ान: 5वीं पीढ़ी की बुनियादी स्टील्थ क्षमताओं के साथ, जिसके लिए GE F414 इंजन का उपयोग होगा। इसका पहला प्रोटोटाइप 2027 तक उड़ान भर सकता है।

MK2:  2030 के बाद होगा तैयारः उन्नत संस्करण, जिसमें स्वदेशी इंजन और अधिक AI-आधारित तकनीके होगी। यह 2030 के बाद तैयार होगा।

चीन और पाक को जवाब: एएमसीए, चीन के।-20 और पाकिस्तान के प्रोजेक्ट AZM जैसे 5 वीं पीढ़ी के विमानों का मुकाबला करेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery