Thursday, February, 12,2026

लेबल 20 फरवरी से अनिवार्य, डीपफेक 3 घंटे में हटाना होगा

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बने फर्जी कंटेंट और डीपफेक पर लगाम कसने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा और निर्णायक कदम उठाया है। 20 फरवरी 2026 से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर साझा किए जाने वाले सभी AI-जनरेटेड कंटेंट पर स्पष्ट लेबल लगाना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही डीपफेक वीडियो, फोटो और ऑडियो को शिकायत मिलने के तीन घंटे के भीतर हटाना भी जरूरी होगा। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने मंगलवार को II रूल्स 2021 में संशोधन का आदेश जारी किया। इन नियमों का ड्राफ्ट सरकार ने 22 अक्टूबर 2025 को सार्वजनिक किया था। नए नियमों का मकसद AI और डीपफेक के जरिए फैल रही गलत सूचना, धोखाधड़ी और चुनावी हस्तक्षेप पर प्रभावी रोक लगाना है। सरकार के आदेश के तहत X, यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, स्नैपचैट जैसे सभी सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को यह सुनिश्चित करना होगा कि AI से बना कोई भी कंटेंट बिना लेबल के प्रसारित न हो।

लेबल और मेटाडेटा अनिवार्यः नए नियम 3(3) के अनुसार, AI से तैयार वीडियो, फोटो या ऑडियो में प्रमुख और स्पष्ट लेबल दिखाना होगा। विजुअल कंटेंट में यह लेबल कम से कम 10 प्रतिशत हिस्से में दिखेगा, जबकि ऑडियो कंटेंट में शुरुआती 10 प्रतिशत समय में इसकी जानकारी देना जरूरी होगा। इसके साथ ही कंटेंट में एक परमानेंट यूनिक मेटाडेटा या डिजिटल पहचान एम्बेड करनी होगी, जिसे हटाया, छिपाया या बदला नहीं जा सकेगा। प्लेटफॉर्म्स को ऐसे तकनीकी सिस्टम विकसित करने होंगे, जिससे अपलोड के वक्त ही यह पहचान हो सके कि कंटेंट AI-जनरेटेड है या नहीं।

तीन बड़े बदलावः सरकार ने साफ कर दिया है कि AI लेबल हटाने या छिपाने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही, प्लेटफॉर्म्स को ऑटोमेटेड टूल्स का इस्तेमाल कर गैर-कानूनी, अश्लील, भ्रामक और धोखाधड़ी वाले AI कंटेंट को रोकना होगा। इसके अलावा, कंपनियों को हर तीन महीने में यूजर्स को चेतावनी देना अनिवार्य होगा कि नियम तोड़ने पर कार्रवाई और जुर्माना लगाया जा सकता है।

यूजर्स और इंडस्ट्री पर असरः इन नियमों से आम यूजर्स के लिए फेक और असली कंटेंट में फर्क करना आसान होगा और मिसइनफॉर्मेशन पर रोक लगेगी। हालांकि, कंटेंट क्रिएटर्स और सोशल मीडिया कंपनियों के लिए मेटाडेटा, वेरिफिकेशन और टेक्नोलॉजी में निवेश करना एक चुनौती होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery