Wednesday, August, 19,2026

ठेकेदार व सीए के घर दस्तावेज व वित्तीय लेन-देन की जांच

अजमेर/रींगस: आयकर विभाग की टीमों ने मंगलवार को अजमेर और जयपुर जिले के रींगस क्षेत्र में दो अलग-अलग ठिकानों पर कार्रवाई की। अजमेर में अलवर और गुजरात से आई टीम ने गंज थाना क्षेत्र के संजय नगर स्थित ठेकेदार रामलाल के मकान पर जांच की, जबकि रींगस में आगरा से आई टीम ने सीए विनय जोशी के घर सुबह करीब 5 बजे दबिश दी।

दोनों जगह पुलिस जाब्ता तैनात रहा और देर तक दस्तावेजों व वित्तीय लेन-देन से संबंधित रिकॉर्ड खंगाले गए। अजमेर में कार्रवाई कथित तौर पर करोड़ों रुपए की आयकर चोरी से जुड़े मामले में बताई जा रही है। टीम ने मकान में मौजूद दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच के साथ परिवार के सदस्यों से भी जानकारी ली। सूत्रों के अनुसार रामलाल के बेटे ताराचंद से भी मामले का संबंध बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार ताराचंद कुछ समय से घर पर नहीं दिखाई दिया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आयकर अधिकारियों ने कार्रवाई के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी।

यूपी नंबर की गाड़ियों से पहुंची टीम

रींगस में वार्ड 27 स्थित खेमकों का मोहल्ला में सीए विनय जोशी के घर करीब 15 अधिकारी और कर्मचारी तीन उत्तर प्रदेश नंबर की गाड़ियों से पहुंचे। टीम में आयकर विभाग आगरा के अधिकारी-कर्मचारी बताए गए हैं। कार्रवाई शुरू होने पर स्थानीय लोगों और टीम सदस्यों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद अधिकारियों ने आई कार्ड दिखाकर अपना परिचय दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। परिवार के सदस्य विनोद कुमार जोशी के
होमगार्ड में होने की जानकारी भी सामने आई है। सुरक्षा के लिए रींगस पुलिस का जाब्ता मौके पर रहा। कार्रवाई का कारण और जांच में मिले दस्तावेजों की जानकारी विभाग ने सार्वजनिक नहीं की है। दोनों शहरों में आयकर विभाग की कार्रवाई को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चाएं रहीं। विभागीय अधिकारियों की ओर से आधिकारिक जानकारी जारी नहीं होने के कारण टैक्स चोरी की राशि या जांच में मिले रिकॉर्ड के संबंध में स्थिति स्पष्ट नहीं है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery