Wednesday, April, 09,2025

वित्त मंत्री ने पेश किया नया आयकर विधेयक

नई दिल्ली : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को लोकसभा में आयकर विधेयक, 2025 पेश किया और इसे सदन की प्रवर समिति को भेजने का अनुरोध किया। विपक्षी दलों ने इसका विरोध किया, लेकिन सदन ने ध्वनिमत से मंजूरी दे दी। वित्त मंत्री ने कहा कि प्रस्तावित नया कानून 536 धाराओं के साथ अधिक सरल और स्पष्ट होगा, जबकि मौजूदा कानून में 819 धाराएं हैं। सीतारमण ने कहा कि यह विधेयक कोई नया कर बोझ नहीं डालेगा, बल्कि कर प्रणाली को सरल बनाएगा और मुकदमेबाजी को कम करेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विधेयक में जटिल प्रावधानों और कठिन भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा, जिससे आम करदाता इसे बिना विशेषज्ञों की मदद के भी समझ सके। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विधेयक को प्रवर समिति के पास भेजने पर सहमति जताई, जो अगले सत्र के पहले दिन तक अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। विपक्षी दलों ने इसे लेकर आपत्तियां दर्ज कराईं, लेकिन सरकार ने इसे कर प्रणाली को अधिक पारदर्शी और सुगम बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।

अप्रैल 2026 से प्रभावी होने की उम्मीद

वित्तमंत्री निर्मला सीतारण ने कहा कि 622 पन्नों वाला बिल 6 दशक पुराने इनकम टैक्स एक्ट 1961 को रिप्लेस करेगा। प्रस्तावित कानून को आयकर अधिनियम 2025 कहा जाएगा और अप्रैल 2026 में प्रभावी होने की उम्मीद है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery