Friday, June, 27,2025

जून में सामान्य से अधिक बारिश होगी: आईएमडी

नई दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को मानसून को लेकर राहतभरी खबर दी है। विभाग के अनुसार, जून 2025 में देश में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है, जिससे तापमान नियंत्रित रहने और कृषि गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम. रविचंद्रन ने बताया कि इस महीने पूरे देश में औसतन 166.9 मिमी वर्षा का 108% तक पानी गिरने की संभावना है। हालांकि, भारत के दक्षिणी हिस्सों, उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ क्षेत्रों में बारिश सामान्य से थोड़ी कम हो सकती है। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि अच्छी बारिश के कारण अधिकतर राज्यों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहेगा, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि, मध्य और दक्षिण भारत में बादल छाए रहने के कारण रात के न्यूनतम तापमान में सामान्य से थोड़ी वृद्धि संभव है।

देशभर में मानसून का अनुमान

  • मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा और आसपास के क्षेत्र में सामान्य से अधिक वर्षा
  • उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत में सामान्य से कम वर्षा
  • लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्से में सामान्य से कम वर्षा
  • पंजाब, हरियाणा, केरल और तमिलनाडु के कुछ भाग में बारिश में कमी की संभावना
  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery